window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); रेंजर को महिलाओं से बदसलूकी करना पड़ा भारी, CCF ने किया सस्पेंड - MPCG News

रेंजर को महिलाओं से बदसलूकी करना पड़ा भारी, CCF ने किया सस्पेंड

भोपाल। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं से बदसलूकी करना भोपाल के बाड़ी रेंजर को महंगा पड़ गया। शिकायत मिलने पर CCF राकेश कुमार खरे ने रेंजर तिलक सिंह रायपुरिया को सस्पेंड कर दिया है।

कुछ दिन पहले रेंजर के रवैये से नाराज होकर ग्रामीणों ने वन परिक्षेत्र कार्यालय बाड़ी पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी, तभी रेंजर ने महिलाओं के साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया था। जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई थी।

अब CCF राकेश कुमार खरे मध्यप्रदेश सिविल सेवा ( वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत सस्पेंड कर दिया है। निलंबन काल में तिलक सिंह रायपुरिया का मुख्यालय वन मंडल उत्पादन रायसेन रहेगा। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाहन भत्ता दिया जाएगा।

Related posts

मुलताई: ट्रेक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, बाइक चालक की मौत

MPCG NEWS

राजलवाडी पिपलई के ग्रामीण सड़क के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण लामबंद होकर कई दफे कलेक्टर की जनसुनवाई में दे चुके हैं आवेदन पर फिर भी सुनवाई नहीं

MPCG NEWS

गंजबाजार में व्यापारियों के विरोध के सामने अतिक्रमण की जद में आए अवैध निर्माण मॉल दो मंजिला दुकानों को तोड़ने नगरपालिका का अमला JCV मशीन लेकर पहुँचा

MPCG NEWS

Leave a Comment