window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); रायसेन जिले के देवनगर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन । - MPCG News

रायसेन जिले के देवनगर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन ।

रायसेन जिले के देवनगर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन ।

महिलाएं रही बड़ी संख्या में उपस्थित।

नायव तहसीलदार को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन‌।
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन । जिले के देवनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया । कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस प्रदर्शन में हिस्सा ले रही हैं। मामला देवनगर शराब ठेकेदार के लोगों द्वारा ग्राम मुड़िया खेड़ा के युवक राहुल पटेल धाकड़ के साथ की गई गंभीर मारपीट का है। राहुल पटेल धाकड़ को इस घटना में गंभीर चोटें आईं और उनका इलाज भोपाल के अस्पताल में चल रहा है।
स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि शराब ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित को न्याय मिले।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने प्रशासन पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में ठोस कदम उठाने में नाकाम रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने एक रैली नायक तहसीलदार कार्यालय तक निकाली और तहसीलदार शैलेश सिंह को महामहिम राज्यपाल के नाम एक यापन सौंपा। कांग्रेसियों ने प्रशासन से शीघ्र न्याय की मांग के साथ आसपास के गांव में अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग की है ।

कांग्रेस के साधना प्रदर्शन में शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रायसेन मनोज अग्रवाल सिलवानी विधायक के प्रतिनिधि रब्बू पटेल कांग्रेस नेता डॉ जीसी गौतम ब्लॉक कांग्रेस गैरतगंज अध्यक्ष लालजी ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस देवनगर अध्यक्ष
रामबाबू लोधी पार्षद प्रभात चावला पूर्व पार्षद असलम खान मलखान सिंह ठाकुर अज्जू महाराज टिंकू साहू भीकम पटेल हेमंत विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित थीं ।

Related posts

जिले के विकास और जनकल्याण के लिए सरकार के साधनों का समुचित उपयोग करें- प्रभारी मंत्री पंवार

MPCG NEWS

रायसेन सागर भोपाल तिराहे पर पार्किंग विवाद में मारपीट:तीन युवकों ने दो लोगों की पाइप से जमकर की पिटाई

MPCG NEWS

गर्मी से पहले ही बिजली ने तोड़ा दम: सारनी में अघोषित कटौती से हाहाकार

MPCG NEWS

Leave a Comment