window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); रपटा सन्यासी महाराज मंदिर हाईमास्क लाईट से जगमगाया *महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने पूर्व एल्डरमैन जगदीश परौहा से कराया उदघाटन - MPCG News

रपटा सन्यासी महाराज मंदिर हाईमास्क लाईट से जगमगाया *महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने पूर्व एल्डरमैन जगदीश परौहा से कराया उदघाटन

लोकेशन कटनी
जिला कटनी
संवाददाता सचिन तिवारी

कटनी-: नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत कटनी से जुहला मार्ग पर स्थित रपटा में सन्यासी महाराज मंदिर के पास महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने हाई मास्क लाइट का शुभारंभ पूर्व एल्डरमेन जगदीश परौहा द्वारा स्विच आन कर कराया गया।

रपटा नदी में शहर सहित गग्रामीण अंचल से गणेश बिसर्जन दुर्गा प्रतिमाऐं जवारे विसर्जन के लिए अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था जनरेटर के माध्यम से की जाती थी। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण तथा रपटा पुल पर अंधेरा होने पर आये दिन दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी जिसे महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने प्रकाश व्यवस्था निर्णय लिया और मूर्तरूप दिया उन्होंने जनहित एवं नगरीय सीमा प्रारंभ होने के संकेत को दृष्टिगत रखते हुये उक्त स्थल पर हाईमास्ट 16 मीटर स्थापना का कार्य कराकर धर्मप्रियजनों की तमन्ना को पूर्ण किया हाईमास्क लाईट से राहगीरों को भी पर्याप्त रोशनी मिलेगी।।सन्यासी महाराज का प्रांगण रोशनी से जगमगायेगा।महापौर ने इस मौके पर कहा कि सन्यासी महाराज मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये रोशनी की आवश्यकता महसूस की गयी।धर्मस्थलों में निगम की तरफ से सुविधा में कमी नहीं की जायेगी
हाईमास्क लाईट का लोकार्पण श्री जगदीश परौहा पूर्व एल्डरमेन द्वारा कराया गया। इस मौके पर नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी प्रवीण बजाज पप्पू भैया मेयरइन काउन्सिल सदस्य बीना बैनर्जी पूर्व पार्षद अनुरूद्ध नारायण सोनी टिल्लू सिंघानिया संजय नाकरा प्रणय झावेरी विक्रांत, सुनील पाठक आशीष बिलैया, एवं वार्ड के नागरिकों एवं राहगीरों की उपस्थिति रहीं।

Related posts

थाना शिवरीनारायण में अवैध रूप से स्टार इंडिया सेटअप बॉक्स बिक्री करने वाले फरार आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार*         

MPCG NEWS

राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने की मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाक़ात*

MPCG NEWS

What is lampshading? The leggy fashion trend, explained

MPCG NEWS

Leave a Comment