window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); यह डगर नहीं आसान:नगर पालिका परिषद मंडीदीप वार्ड 19 की सड़क नाले में तब्दील, - MPCG News

यह डगर नहीं आसान:नगर पालिका परिषद मंडीदीप वार्ड 19 की सड़क नाले में तब्दील,

यह डगर नहीं आसान:नगर पालिका परिषद मंडीदीप वार्ड 19 की सड़क नाले में तब्दील,फैला गन्दगी कीचड़ का
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

साम्राज्य रहवासियों को आवागमन में हो रही परेशानी
रायसेन।जिले की नगर पालिका परिषद मंडीदीप के वार्ड19 में डगर बारिश के मौसम में आसान नहीं रह गई है।रहवासियों को रोजाना आने जाने में खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।लापरवाही का आलम यह है कि यहां की सड़कें नालों और गड्ढों नालों में बदल चुकी है।ऐसी स्थिति में नगर पालिका परिषद मंडीदीप वार्ड 19 के रहवासियों को नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
दरअसल रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली मंडीदीप नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 19 में मुख्य मार्ग पर गंदगी का अंबार सड़क हुई नाले में तब्दील जिससे निकलने वाले राहगीर हो रहे है परेशान।*वहीं हजारों की संख्या में फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर भी हो रहे है परेशान। बच्चों को स्कूल आने जाने में आती है परेशानी।स्कूली बच्चों ने बताया कि कंधों पर बस्ते हाथों में पानी की बॉटल चप्पलें लेकर बमुश्किल स्कूल जाने के लिए महरूम होना पड़ रहा है।हमारे अभिभावकों ने नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र अग्रवाल वार्ड 19 पार्षद से भी कीचड़ गंदगी की जटिल समस्या से अवगत कराया जा चुका है।लेकिन रास्ते की समस्या जस की तस बनी हुई है।
आप इन तस्वीरों में देख सकते है की नगरपालिका मंडीदीप की अनदेखी के कारण सड़क पूरी की पूरी कीचड़ में तब्दील हो गई है ।वही गंदे और बदबूदार नाले के माहौल में रहवासियों के लिए परेशानी का शबब बन चूका है। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद को ये हालात दिखाई नहीं देते ।आमजनों का कहना है कि वही भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा भी कही न कहीं राहुल नगर वासियो की अनदेखी कर रहे है।

Related posts

MP का Elon Musk: भोपाल के इंजीनियर ने Bolero को बना दिया Tesla की तरह ड्राइवर लैस, खुद तय करती है अपना रास्ता

MPCG NEWS

टीएल बैठक सह वीसी में कलेक्टर दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

MPCG NEWS

महाविद्यालय में एक दिवसीय नारी सशक्तिकरण संगोष्ठी संपन्न

MPCG NEWS

Leave a Comment