window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुलताई: कलेक्टर ने किया सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण - MPCG News

मुलताई: कलेक्टर ने किया सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण

बीएमओ ने कहा अलग से शौचालय का निर्माण नही हो जाता तब तक हैंडओवर नही लेगे नया भवन

मुलताईं। जिला कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस ने शुक्रवार की दोपहर नगर के सरकारी अस्पताल पहुचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री बैस के साथ जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा, एसडीएम राजनंदनी शर्मा,तहसीलदार सुधीर जैन भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री बैस ने अस्पताल के वार्डो,ऑपरेशन थियेटर एवं अस्पताल में पुराने भवन के9 तोड़कर बनाये गये आईसीयू भवन का निरीक्षण कर बीएमओ अभिनव शुक्ला निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि ठेकेदार द्वारा आईसीयू भवन के साथ नए शौचालय का निर्माण नही किया है। पुराने सार्वजनिक शौचालय की ही ठेकेदार ने मरम्मत कर दी है। जिसके चलते बीएमओ श्री शुक्ला ने कहा कि आईसीयू भवन के साथ जब तक नया शौचालय नही बन जाता तब तक उक्त भवन हैंड ओवर नही लगे। बताया जाता है कि कलेक्टर श्री बैस ने उक्त मामला टीएल में लेने की बात कही है।

आप ने की मोंगया नाले पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत

आम आदमी पार्टी महिला विंग की जिलाध्यक्ष रुपाली खाड़े ने कलेक्टर को शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम कामथ में मोंगया नाले पर जाफर कच्छी द्वारा अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किया जा रहा है। उक्त अवैध निर्माण कार्य रोककर अतिक्रमण हटाया जाए।ह जिस पर कलेक्टर श्री बैस ने कलेक्टर अवैध निर्माण कार्य रोकने एवं अतिक्रमण हटाकर जल निकासी मार्ग खुलवाने का आश्वासन दिया है।

गुरु नानक दरबार ट्रस्ट की भूमि के राजस्व रिकार्ड में हुई त्रुटि सुधारने में बरती जा रही है लापरवाही

गुरुनानक दरबार ट्रस्ट की जमीन के राजस्व रिकार्ड एवं नक्शे में हुई त्रुटि के संबंध में डॉ हरप्रीत खुराना ने कलेक्टर को बताया कि उनके साथ सिख समाज द्वारा लगातार 2 वर्षों से राजस्व रिकार्ड सुधारने की राजस्व अधिकारियों से गुहार लगाई जा रही है। लेकिन राजस्व अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। उक्त समस्या सुनने के बाद कलेक्टर बैस ने उक्त मामले का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया है।

Related posts

आसमान से बरसी मौत: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की गई जान

MPCG NEWS

MP में खाद लूटकांड : कांग्रेस MLA पर FIR होने पर 6 विधायकों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना, बाहर मिलने नहीं आए कलेक्टर

MPCG NEWS

Betul ब्रेकिंग: जल जीवन मिशन के तहत पानी की टँकी निर्माण के दौरान कालम से गिरकर मजदूर घायल

MPCG NEWS

Leave a Comment