window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); भगवान बिरसा मुण्डा जयंती पर होगा जिला स्तरीय आयोजन - MPCG News

भगवान बिरसा मुण्डा जयंती पर होगा जिला स्तरीय आयोजन

भगवान बिरसा मुण्डा जयंती पर होगा जिला स्तरीय आयोजन
कलेक्टर दुबे ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
(*दैनिक प्राईम संदेश जिला) ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला (*रायसेन*)

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा सीएम हेल्पलाईन तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम तहसीलदार सहित राजस्व अधिकारियों को सीमाकंन बंटवारा नामांतरण सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों और सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर दुबे ने 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर रायसेन में जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जनजातीय थीम पर आधारित सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया सहित जनजातीय कार्य विभाग स्कूल शिक्षा विभाग महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नगर पालिका परिषद ने फिर चलाया आवारा पशुओ का धरपकड़ अभियान

MPCG NEWS

बगैर अनुमति के सांचेत सरपंच सरकारी तालाब में धड़ल्ले से करवा रहा मिट्टी की खुदाई ट्रैक्टर ट्रालियों से काली मिट्टी ढुलाई करवा कर भाई के मकान में हो रहा लेवलिंग कार्य

MPCG NEWS

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चलाया ऋतुमति अभियान।

MPCG NEWS

Leave a Comment