window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); ब्लॉक कांग्रेस सांचेत प्रभारी युद्धवीर सिंह पटेल ने कांग्रेसियों के साथ किया गांव-गांव दौरा बनाई किसान न्याय यात्रा को सफल बनाने की रणनीति - MPCG News

ब्लॉक कांग्रेस सांचेत प्रभारी युद्धवीर सिंह पटेल ने कांग्रेसियों के साथ किया गांव-गांव दौरा बनाई किसान न्याय यात्रा को सफल बनाने की रणनीति

ब्लॉक कांग्रेस सांचेत प्रभारी युद्धवीर सिंह पटेल ने कांग्रेसियों के साथ किया गांव-गांव दौरा बनाई किसान न्याय यात्रा को सफल बनाने की रणनीति
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन।आगामी 20 सितंबर शुक्रवार को *मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रदेश व्यापी आव्हान पर जिला मुख्यालय रायसेन में किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी।जिसकी सभी तैयारियां की जा रही हैं।किसान न्याय यात्रा को सफल बनाए जाने के लिए तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं।यह बात कांग्रेस नेता व किसान न्याय यात्रा के सांचे त ब्लॉक प्रभारी युद्धवीर सिंह पटेल ने कही।पटेल ने रविवार को सांचेत नकतरा कान पोहरा मूरेलकलां सहित करीब एक दर्जन गांवों का तूफानी दौरा कर कांग्रेस न्याय यात्रा में रायसेन पहुंचकर इसे सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों किसानों से अनुरोध किया।इस अवसर पर किसान न्याय यात्रा के सांचेत ब्लॉक प्रभारी पटेल के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ जीसी गौतम किसान कांग्रेस नेता हरिनारायण लोधी सांचेत ,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी,रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित कांग्रेसी उपस्थित रहे।
गांव-गांव दौरा कार्यक्रम में किसान न्याय यात्रा के सांचेत ब्लॉक प्रभारी युद्धवीर सिंह पटेल ने कहां की वर्तमान में किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए है ।कृषि की लागत बढ़ने से बढ़ती महंगाई अन्नदाता परेशान है और केंद्र प्रदेश की सरकार सिर्फ वाही-वाही लूटने में लगी हुई है। महंगाई पर शिकंजा करने के लिए सरकारों का कोई ध्यान नहीं है ।अगर किसान साथ दें तो कांग्रेस की सरकार बने और महंगाई को काम किया जाएगा।
बैठकों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ जीसी गौतम युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सोलंकी हरि नारायण लोधी ने भी संबोधित किया।

Related posts

शारदीय नवरात्रि पर्व शुरू:इस बार पालकी में सवार होकर आईं मां जगदंबे,त्योहारों का मौसम पितरों की विदाई होने कि बाद बाजार में लौटी रौनक लोगों ने शुरू की खरीदारी शुभ मुहूर्त के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हुई

MPCG NEWS

सजग सूरजपुर अभियान के तहत यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की दी जानकारी।

MPCG NEWS

*128 लाख से अधिक पात्र परिवारों को उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न वितरण : खाद्य मंत्री राजपूत*

MPCG NEWS

Leave a Comment