window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बिजली की समस्यायों को लेकर नागरिकों ने किया चक्काजाम पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह मौके पर पहुंचे - MPCG News

बिजली की समस्यायों को लेकर नागरिकों ने किया चक्काजाम पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह मौके पर पहुंचे

 

10 मिनट तक थाने के सामने होता रहा चक्कर जाम थाना प्रभारी नहीं पहुंचे मौके पर।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद एक घंटे चला चक्काजाम हुआ समाप्त

सिलवानी ।

गुरुवार की रात्रि राजमार्ग 44 पर तहसील, एसडीएम कार्यालय थाने के सामने के सामने नगर के नागरिकों व्यापारियों एवं किसानो ने बिजली कटौती अनाप शनाप बिजली बिल की समस्या को लेकr चक्काजाम लगा दिया।
चक्काजाम की खबर लगने पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा और आश्वासन पर कराया चक्का जाम समाप्त
एसडीएम प्रकाश नायक बिजली व्यवस्था में सुधार और अनाप शनाप बिजली बिल की शिविर लगाकर बिजली बिलों को दुरुस्त करने को कहा। एसडीएम ने शीघ्र ही बिजली की समस्या को हल कराने की बात कही।
नागरिकों ने पूर्व मंत्री से तेज गति एवं ओवर लोड डंपरो से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं की बात कही प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही जिस पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को डंपरो के कागजात चेक कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिस पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए
पूर्व में भी लगातार मीडिया द्वारा अवैध रेत कारोबार को लेकर खबरे प्रकाशित की जा रही थी लेकिन स्थानीय जिम्मेदार अधिकारी अपने ऑफिस में बैठकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे अब बड़ा सवाल क्या पूर्व मंत्री के निर्देश के बाद डंपरों पर। कार्रवाई होगी।

Related posts

भीषण गर्मी में उबल रहा रायसेन शहर, लू के थपेड़ों व उमस से जनजीवन प्रभावित,मौसम में बार-बार बदलाव व भीषण गर्मी ने बढ़ाई जिला अस्पताल में ओपीडी की संख्या

MPCG NEWS

बैतूल से सीएम हाउस तक 480 किमी और 116 घंटे की पदयात्रा: आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हक की लड़ाई लड़ रहे राहुल नागवंशी

MPCG NEWS

शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत छात्राओं को दी गई विभिन्न अधिनियमों तथा नवीन कानूनों की जानकारी

MPCG NEWS

Leave a Comment