window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बालमपुर में हुआ जन आक्रोश यात्रा का भव्य स्वागत - MPCG News

बालमपुर में हुआ जन आक्रोश यात्रा का भव्य स्वागत

कौशल बैरागी जिला ब्यूरो

 

 

 

बालमपुर में हुआ जन आक्रोश यात्रा का भव्य स्वागत*

 

_पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने की हनुमान जी की पूजा_

 

भोपाल। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा सोमवार को भोपाल पहुंची, जहां बालमपुर स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में यात्रा के प्रभारी तथा मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने पूजा अर्चना कर बजरंग बली का आशीर्वाद प्राप्त किया। पांच विद्वान ब्राह्मणों ने शंख बजाकर और स्वस्तिवाचन कर अरुण यादव की पूजन सम्पन्न कराई, तत्पश्चात आयोजक मंडल ने मंदिर में पांच कन्याओं का पूजन किया। इसके बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बालमपुर में सैकड़ों कांग्रेसजनों द्वारा मंच पर जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी अरुण यादव सहित सहयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात जन आक्रोश यात्रा सूखी सेवनिया पहुंची, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। सूखी सेवनिया में आयोजित जनसभा में लगभग 5 हज़ार लोग उपस्थित रहे, विष्णु विश्वकर्मा मित्रमंडल के कार्यकर्ता लगभग 350 मोटरसाइकिल और 15 चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ यात्रा में सम्मिलित रहे।

Related posts

बुदनी-इंदौर नई रेलवे लाइन निर्माण में अनियमितताओं का अंबार

MPCG NEWS

मिर्ची बाबा: पुलिस ने कोर्ट में सौंपी 566 पेज की चालान

MPCG NEWS

TRANSFER: बैतुल, छिंदवाड़ा समेत कई जिले के प्रिंसिपल के थोकबंद तबादले

MPCG NEWS

Leave a Comment