window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल - MPCG News

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

 

बैतूल जिला ब्यूरो चीफ रेशमा खान

मुलताई।

वर्तमान समय में डॉ. बाबा साहाब अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान खतरे में है और भाजपा सरकार भारतीय संविधान को खतम करना चाहती है तथा हमारे देश के अनुसूचित जाति- जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्ग के लोगों के संवैधानिक अधिकारों को समाप्त करना चाहती है उक्ताशय का व्यक्तव्य देते हुए बहुजन समाज पार्टी बैतूल के पूर्व जिलाध्यक्ष नामदेव नागले अधिवक्ता द्वारा विधायक कार्यालय मुलताई में पूर्व केबीनेट मंत्री वसंत पुरखे (महाराष्ट्र) के हस्ते कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्री पुरखे ने कहा कि वर्तमान में भाजपा द्वारा समाज में नफरत फैलाकर आपसी भाईचारा खत्म किया जा रहा है। वर्तमान समय में केवल कांग्रेस पार्टी ही संविधान को बचाने का कार्य करने में केवल कांग्रेस पार्टी ही सक्षम है। कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सर्वहारा वर्ग के बारे में सोचती है अत: कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है जो देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रख सकता है। इस अवसर पर पूर्व केबीनेट मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे द्वारा नामदेव नागले, कैलाश पवार, फहिम शाह का फुल माला से स्वागत कर कांग्रेस पार्टी में सदस्यता दिलाई। कमल सोनी, संजय यादव, सुमित शिहवरे, शेख जाकिर, श्रीमती राजरानी परिहार, हेमंत वाईकर, शमीम खान, विनोद बेले, गणेश वर्मा, , रॉबिन परिहार, लोकेश यादव, हसन शाह आदि उपस्थित थे।

Related posts

VIDEO: BJP विधायक को ग्रामीणों ने खदेड़ा, झूठे आश्वासन से थे नाराज

MPCG NEWS

MP ब्रेकिंग: ट्रांसफर होकर फिर आए CMO का विरोध, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पार्षद

MPCG NEWS

भाजपा पार्षद ने लगाई फांसी: पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या करने की आशंका

MPCG NEWS

Leave a Comment