window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बड़ी खबर: सिवनी में खून से रंगी सड़क, तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने कार को मारी टक्कर - MPCG News

बड़ी खबर: सिवनी में खून से रंगी सड़क, तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने कार को मारी टक्कर

4 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में मंगलावर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना लखनादौन से सिवनी मार्ग के बाईपास की है। जानकारी के मुताबिक लखनादौन के अंदर से बायपास मार्ग के मोड़ सामने से आ रहे आयशर ट्रक ने कार को भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक धूमा थाने के नागन देवरी गांव के बताए जा रहे है।

वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लखनादौन पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

MP में राहुल गांधी को ‘गुल्लक’ में हौसलों की भेंट, बच्चे ने राहुल गांधी को सौंपी पॉकेट मनी की सारी दौलत

MPCG NEWS

एमपी के नर्सिंग कॉलेजो पर बड़ी कार्रवाई : 122 नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने से इंकार

MPCG NEWS

MP में किसान का अपहरण, जमीनी विवाद को लेकर बंदूक की नोक पर बिल्डर ने कराया किडनैप VIDEO

MPCG NEWS

Leave a Comment