window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बगडोना भारती नर्सिंग कालेज में हुआ एड्स दिवस का आयोजन - MPCG News

बगडोना भारती नर्सिंग कालेज में हुआ एड्स दिवस का आयोजन

एड्स दिवस पर लोगों को किया जागरूक: शहर में निकाली गई रैली

सारणी। रैली के दौरान ‘एड्स दिवस पर है यह यह नारा एड्स मुक्त हो विश्व हमारा’ नारे लगाए गए। इस मौके पर मुलताई उन्नतिशील उपचार वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बताया कि 1 दिसंबर यानी विश्व एड्स दिवस यह दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया जा सके। एड्स का कारण है एचआईवी या ह्यूमन इम्युनोडिफेशिएंसी वायरस ये वायरस शरीर के इम्युन सिस्टम पर हमला करता है और उसे इतना कमजोर कर देता है कि शरीर दूसरा कोई संक्रमण या बीमारी झेलने के काबिल नहीं बचता।

एड्स को लेकर कई सारे मिथक और गलत जानकारियां भी व्याप्त हैं, जिसे दूर करने और एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल दुनियाभर में विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर भारती नर्सिंग कालेज बगडोना की प्रिंसिपल रुपाली सोनी, राधेश्याम बारपेटे, हेमलता बोकरे सहित कालेज के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

बेवफा SDM Jyoti Mourya के Chats Viral… प्रेमी बुलाता था उन्हें प्यार से Sweet Corn…

MPCG NEWS

MP ब्रेकिंग : कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा रद्द, 1 दिसंबर से होने थे एग्जाम

MPCG NEWS

CMO ट्रांसफर -MP में सारणी CMO समेत 21 सीएमओ इधर उधर, हुए थोक बंद तबादले सूची

MPCG NEWS

Leave a Comment