window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); फांसी के फंदे पर झूला राजू कहार: आत्महत्या की कोशिश ने ली एक और जान, एक महीने में आत्महत्या की दूसरी घटना - MPCG News

फांसी के फंदे पर झूला राजू कहार: आत्महत्या की कोशिश ने ली एक और जान, एक महीने में आत्महत्या की दूसरी घटना

गुजरात से लौटा था मृतक 22 वर्षीय राजू, मौत से पहले बनाया वीडियो, जांच में जुटी पुलिस

बैतूल/सारणी। थाना अंतर्गत क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजू कहर (पिता हरिप्रसाद कहर) के रूप में हुई है। राजू कुछ दिन पहले ही गुजरात से वापस आया था जहाँ उसके भाई और भाभी मजदूरी करते हैं। यह घटना रविवार को हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। आपको बता दे गत माह मई में 27 मई को भी वार्ड क्रमांक 1 निवासी राज साहू ने भी फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली थी।

इसे भी पढ़ें – अज्ञात कारण के चलते युवक ने लगाया मौत को गले

जानकारी के अनुसार, राजू रविवार को बाजार गया और शाम को अपने झोपड़ी में बारिश की तैयारी करते हुए कुछ सुधार कार्य किया। इसके बाद उसने अपने एक रिश्तेदार के खाली घर (जो वर्तमान में हैदराबाद में रहते हैं) में जाकर चिकन बनाया। लगभग 11:30 से 12:00 बजे के बीच उसने अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने फांसी लगाने का प्रयास करते हुए खुद को फिल्माया।

सूत्रों के मुताबिक, राजू ने फांसी लगाने से पहले कम से कम चार बार प्रयास किए, रस्सी की लंबाई नापी और आखिरकार पांचवें प्रयास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सोमवार सुबह लगभग 6:00 बजे, राजू का एक दोस्त उसके घर के पास से गुजरा। उसने राजू को आवाज़ दी और खिड़की से झाँककर देखा तो राजू फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घबराए युवक ने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी और तुरंत सारणी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस मौके पर पहुँची और शव को नीचे उतारा। शव को चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सारणी थाना प्रभारी जयपाल इवनाती ने बताया कि जानकारी लगी है लटकते हुए रील बना रहा था। राजू की आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जाँच कर रही है। यह घटना एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की गंभीरता को उजागर करती है। यदि आप या आपके आस-पास कोई भी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है, तो कृपया तुरंत मदद लें। आप किसी मनोचिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं या आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। याद रखें, आप अकेले नहीं हैं और मदद उपलब्ध है।

Related posts

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में विशेष विशेषज्ञ के रूप में अपनी उपस्थिति देगी डॉ. वाशिंगटन

MPCG NEWS

अंबिकापुर कमीशनर के यहां चल रहा है प्रकरण इस के बीच में ही अनावेदक द्वारा जबरन बलपूर्वक जमीन पर किया जा रहा है कब्जा।

MPCG NEWS

3 Fitness goals you need to ditch immediately, according to a pro

MPCG NEWS

Leave a Comment