window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); पोयम,,, खुद की खोज,,,, खूबसूरत कविता संग्रह - MPCG News

पोयम,,, खुद की खोज,,,, खूबसूरत कविता संग्रह

हरदा

समझदारी से मेरी दोस्ती है अब
नादानियों से मेरी जंग हो गई।।

ख्वाबों से बातचीत नहीं मेरी
अब मनमौजी मेरी बंद हो गई।।

जिम्मेदार होने का एहसास है फकत
ख्वाहिशें भी मेरी खत्म हो गई।।।

दुनियां में अपनों की कमी कहां
खुद से बातें ही मरहम हो गई।।।

रिश्ते सब नाम काम के है
प्यार की लहर इनमें मंद हो गई।।।

वक्त कहां की ठहर जाए ज़रा
खुशियों की वजह भी चंद हो गई।।

दुनियां की भाग दौड़ में
ना जाने कब मैं खुद गुम हो गई।।

🖊️🖊️🖊️🖊️🖊️
कविता सरोदे( हरदा )

Related posts

घोड़ाडोंगरी: मुर्गियां चोरी होने पर पंख लेकर थाने पहुंचे दंपति

MPCG NEWS

जीवन मे स्वार्थ मोह,माया अहंकार का त्याग करें-सदाशिव स्वामी नित्यानंद गिरी महाराज राम नाम के जप कीर्तन से ही मनुष्य मोक्ष पा सकता है

MPCG NEWS

भाजपा मंडल अध्यक्ष में 35 जिला अध्यक्ष में 50 तक उम्र सीमा

MPCG NEWS

Leave a Comment