window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); डुल्हारा में अवैध कोयला खनन पर सख्ती: खनिज विभाग ने गड्ढों को भरकर किया बंद - MPCG News

डुल्हारा में अवैध कोयला खनन पर सख्ती: खनिज विभाग ने गड्ढों को भरकर किया बंद

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने किया सुरंगनुमा खदान तक बंद

मौके पर नहीं मिले खननकर्ता, लेकिन ताजा उत्खनन के पुख्ता सबूत ने खोली पोल
जीत आम्रवंशी, 9691851267

बैतूल/घोड़ाडोंगरी। तहसील के ग्राम डुल्हारा में अवैध कोयला खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए तवा नदी क्षेत्र में बने गड्ढों को बंद कर दिया। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।

अचानक निरीक्षण में मिले अवैध उत्खनन के ताजा निशान

31 मार्च 2026 को खनिज विभाग बैतूल की टीम को सूचना मिली थी कि तवा नदी क्षेत्र में अवैध रूप से कोयले का उत्खनन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल आकस्मिक निरीक्षण किया गया, हालांकि मौके पर कोई व्यक्ति उत्खनन या परिवहन करते नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान दो स्थानों पर ताजा गड्ढे पाए गए, जहां अवैध रूप से कोयला निकालने के स्पष्ट संकेत मिले। आसपास कोयले के अवशेष और भंडारण के निशान भी देखे गए। रात्रि होने के कारण उसी दिन गड्ढों को बंद करने की कार्रवाई नहीं हो सकी।

जेसीबी से गड्ढे भरकर किया गया पूरी तरह बंद, निगरानी जारी

अगले दिन 1 अप्रैल 2026 को टीम ने पुनः मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। नदी के भीतर बने एक गड्ढे को जेसीबी मशीन की मदद से नदी की धारा मोड़कर पानी, मिट्टी, मुरूम और बोल्डर से भरकर पूरी तरह बंद किया गया। वहीं नदी किनारे बने सुरंगनुमा दूसरे गड्ढे को भी इसी तरह भरकर समाप्त कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि करते हुए कोई व्यक्ति नहीं पाया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में अवैध कोयला खनन की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिन पर खनिज विभाग द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related posts

जिले में कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा साँची में 2 अक्टूबर को आएगी। जन आक्रोश यात्रा की भव्य तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेता एकजुट होकर जुट गए हैं।

MPCG NEWS

*दीनदयाल रसोई केन्द्र के माध्यम से गरीबों को मिलेगा पाॅच रूपये में भरपेट भोजन- महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी*

MPCG NEWS

Betul Crime: 3 साल की मासूम बेटी को लेकर कुए में कूदने वाली हत्या की आरोपी मां को आजीवन कारावास

MPCG NEWS

Leave a Comment