window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जिले में मतदाताओं को पीले चावल लेकर कर रहे प्रेरित, दीवार लेखन से भी दे रहे मतदान का संदेश - MPCG News

जिले में मतदाताओं को पीले चावल लेकर कर रहे प्रेरित, दीवार लेखन से भी दे रहे मतदान का संदेश

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी*

रायसेन, 03 नवम्बर 2023

जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को पीले चावल देकर 17 नवम्बर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त दीवार लेखन के माध्यम से भी बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागिता कर वोट डालने का संदेश दिया जा रहा है।

Related posts

कलेक्टर एसपी ने पुलिस लाईन में किया पौधरोपण जिले में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत सभी थाना परिसरों में किया गया पौधरोपण

MPCG NEWS

घोड़ाडोंगरी–सारणी हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत

MPCG NEWS

आबकारी बेगमगंज द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही राज्य

MPCG NEWS

Leave a Comment