window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जिले में चिन्हांकित 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं से घर पर ही कराया जा रहा है मतदान - MPCG News

जिले में चिन्हांकित 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं से घर पर ही कराया जा रहा है मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी दुबे भी मतदाताओं के घर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का ले रहे जायजा

 

रायसेन, 04 नवम्बर 2023
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायसेन अरविंद दुबे द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जिले में चारों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चिन्हांकित 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं से घर पर ही मतदान कराने के लिए रायसेन जिले में कुल 66 दल गठित किए गए हैं। जिले में लगभग 2300 मतदाता चिन्हित हुए हैं। प्रत्येक दल के साथ पुलिस बल और वीडियोग्राफर मौजूद है।

जिले की चारों विधानसभाओं में इन दलों द्वारा आज दिनांक 04 नवम्बर को चिन्हांकित मतदाताओं के घर जाकर घर पर ही मतदान की प्रक्रिया पूरी गोपनीयता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराई जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे द्वारा स्वयं भी चिन्हांकित मतदाताओं के यहां पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया जा रहा है।

दिनांक 05 नवम्बर को भी वाहन से चारों विधानसभा क्षेत्र के चिन्हांकित मतदाताओं के घर जाकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार पूरी गोपनीयता और सुरक्षा के साथ मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी। जो चिन्हांकित मतदाता शेष रहेंगे, 06 नवम्बर को पुनः दलों द्वारा उनके घर जाकर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी।

Related posts

पुलिस शहीद दिवस पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित जिले के विधायक द्वय डॉ चौधरी सांची भोजपुर विधायक पटवा ने पुलिस स्मृति दिवस पर

MPCG NEWS

अगला CMO कौन? कुर्सी खाली… दावेदारों की लाइन जारी

MPCG NEWS

हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के तहत सिलवानी में कार्यक्रम सम्पन्न

MPCG NEWS

Leave a Comment