window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनसहयोग से जल संरचनाओं का हो रहा जीर्णोद्धार,लोगों ने पानी बचाने बहाया पसीना - MPCG News

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनसहयोग से जल संरचनाओं का हो रहा जीर्णोद्धार,लोगों ने पानी बचाने बहाया पसीना

प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला

रायसेन।

प्रदेश की डॉ मोहन सरकार के आदेश पर रायसेन जिले में
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान कर रोजाना पसीना बहाया जा रहा है।इस सिलसिले में जिले में कलेक्टर अरविंद दुबे के दिशा-निर्देशानुसार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कुओं बावड़ियों तालाब नदियों आदि जल स्त्रोतों की मिलजुलकर कर साफ सफाई की जा रही है। इस अभियान में नागरिकों द्वारा भी उत्साहपूर्वक भागीदारी कर जल स्त्रोतों की सफाई के लिए श्रमदान किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रायसेन जिले के मंडीदीप नगर के वार्ड नंबर 1 में स्थित प्राचीन बावड़ी को जल संग्रहण के लिए उपयोगी बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर सफाई की गई। मंडीदीप में ही सतलापुर स्थित तालाब की सफाई कराई जा रही है। इसी प्रकार गैरतगंज नगर के वार्ड नंबर 11 में स्थित प्राचीन कुएं को जल संग्रहण के लिए
उपयोगी बनाने सफाई की गई। सिलवानी नगर में भी वार्ड नंबर 2 टेकरी मंदिर के पास बेगम नदी की सफाई कार्य एवं गहरीकरण कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आम नागरिकों से 5 जून से 17 जून तक संचालित होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया है। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्थानीय निकायों ग्रामीण क्षेत्रों में गतिविधियां संचालित की जा रहीं हैं।

Related posts

अघोषित पार्किंग बनी शहर की सड़कें न नगर पालिका परिषद ध्यान दे रहा न ही यातायात पुलिसव्यावसायिक कॉम्प्लेक्सों में पार्किंग नहीं

MPCG NEWS

विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी , जिला पंचायत अध्यक्ष शयशवंत बब्लू मीणा ने सीएम राइज स्कूल रायसेन के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क बस सेवा का कियाविधिवत शुभारंभ

MPCG NEWS

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर हितग्राहियों को चुना लगा रही नगरपालिका

MPCG NEWS

Leave a Comment