window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); छिंदवाड़ा ब्रेकिंग: ट्रेन के इंजन में हुआ जोरदार धमाका, यात्रियों में मची अफरा तफरी, कोई जनहानि नहीं - MPCG News

छिंदवाड़ा ब्रेकिंग: ट्रेन के इंजन में हुआ जोरदार धमाका, यात्रियों में मची अफरा तफरी, कोई जनहानि नहीं

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। छिंदवाड़ा नैनपुर ट्रेन के इंजन में अचानक जोर का धमाका हो गया, जिससे यात्रियों में अफरा- तफरी मच गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

धमाके के बाद चौरई क्षेत्र में ही ट्रेन रोकनी पड़ी। ट्रेन के रुकते यात्री डरकर नीचे उतर गए। बताया जाता है कि चौरई स्टेशन के पहले हादसा हुआ है। लगभग आधा घंटे बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। ड्यूटी अधिकारी के अनुसार तेज हवा व आंधी से पावर मैग्नेटिक सिस्टम में लकड़ी फंसने के कारण हादसा हुआ। फिलहाल रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है।

Related posts

MP Crime: बदमाशों ने घर में घुसकर युवक की गला दबाकर हत्या कर दी

MPCG NEWS

TRANSFER: जनपद पंचायत CEO और विकास खंड अधिकारियों का तबादला, देखिए सूची

MPCG NEWS

MP में शादी के दूसरे दिन दुल्हन का अपरहण, शादी के बाद वापस लौट रही थी बारात

MPCG NEWS

Leave a Comment