window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); घोड़ाडोंगरी: मुर्गियां चोरी होने पर पंख लेकर थाने पहुंचे दंपति - MPCG News

घोड़ाडोंगरी: मुर्गियां चोरी होने पर पंख लेकर थाने पहुंचे दंपति

मोहल्ले के शख्स ने पकाकर किया हजम, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी

जीत आम्रवंशी, बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से मुर्गी चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां दंपति ने मुर्गी का पंख लेकर घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस फरियादी के शिकायत पर मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी अंतर्गत ओझाढाना का है।

फरियादी शिवप्रसाद वरकड़े ने बताया कि उसकी दो मुर्गियां चोरी हो गई हैं। जब वह मुर्गियां तलाश करते हुए मोहल्ले में सुभाष के घर पहुंचे तो वह मुर्गियां काटकर पका रहा था। वहीं मुर्गी के पंख वहीं पड़े हुए थे। जिसके बाद दंपति मुर्गी के पंख लेकर शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की।

आरोपी अब शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। बताया गया कि आरोपी कुल्हाड़ी लेकर घर के आसपास घूम रहा है। पुलिस का कहना है कि ओझाढाना के दंपति की दो मुर्गियां चोरी होने की शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचे थे। फरियादी की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

छिंदवाड़ा: जुन्नारदेव में अपहरण का पूरा सच पुलिस ने किया पर्दाफाश

MPCG NEWS

निर्देशों का उल्लंघन करने एवं देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर की गई कार्यवाही

MPCG NEWS

अब जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र लोगों को सस्तीऔर गुणवत्तापूर्ण जैनेरिक दवाईयां उपलब्ध कराएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रायसेन को मिली सौगात-प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार

MPCG NEWS

Leave a Comment