window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); घर में बाघ ने किया हमला वृद्ध की मौत - MPCG News

घर में बाघ ने किया हमला वृद्ध की मौत

*घर में बाघ ने किया हमला वृद्ध की मौत*

 

*मामला संजय टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन परिक्षेत्र दुबरी के ग्राम खैरा का*

 

राजेश सिंह गहरवार सीधी,

 

जिले के संजय टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र दुबरी अंतर्गत ग्राम खैरा में एक 60 वर्षीय वृद्ध के ऊपर बाघ ने हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी 29 सितंबर को रात लगभग 9:00 बजे रामदुलारे सिंह गोंड पिता शिव मंगल सिंह गोंड 60 वर्ष ग्राम खैरा पंचायत दुबरीकला जनपद पंचायत कुसमी अपने घर के आंगन में बने शौचालय में सौंच के लिए गया था ।जिसके आंगन में कच्ची दीवाल की बाउंड्री वॉल बनी थी,उसे कूद कर बाघ आंगन में पहुंच गया और वृद्ध के ऊपर हमला कर दिया। और उसके गले को दांतों से पकड़ कर घसीटने लगा। लेकिन हल्ला गुहार करने पर पड़ोस के लोग आ गए, लोगों को आता देख बाघ फिर से बाउंड्री वॉल कूदकर भाग गया। लेकिन तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मृतक के परिजनों द्वारा थाना मझौली में दी गई ।जहां से रात में ही पुलिस बल घटना स्थल में पहुंच गया, और सुबह होते ही प्रशानिक अधिकारी एसडीएम कुसमी आर पी त्रिपाठी, सीईओ कुसमी ज्ञानेंद्र मिश्रा,सहायक संचालक आदिवासी विकास सीधी, उपवन मंडलाधिकारी व सहायक संचालक मझौली निकुंज पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रोशनी सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी मझौली दीपक सिंह बघेल दलबल घटनास्थल पर पहुंचे।

*आक्रोशित ग्रामीणों ने जताया विरोध*

 

घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था क्योंकि जब कभी भी इस तरह की घटना घटित होती है तब यही कहा जाता है कि जंगली जानवरों से लोगों को सुरक्षा को लेकर स्थाई व्यवस्था बनाई जाएगी लेकिन स्थित ज्यो कि त्यों बनी रहती है। और जंगली जानवरों से ग्रामीणों की मौत आम बात हो चुकी है। जिस कारण प्रशासन के समक्ष ग्रामीणों द्वारा विरोध जताया गया और कहा गया कि जब तक ग्रामीणों का विस्थापन नहीं होता है, तब तक जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए स्थाई समाधान उपलब्ध कराया जाए।

 

*जनजातीय कार्य विभाग सीधी ने दिया 10 हजार रु कीआर्थिक सहायता*

 

घटना के बाद जनजातीय कार्य विभाग सीधी के द्वारा 10 हजार रु की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि जारी की गई। जिसे अधीक्षक बालक आश्रम उमरिया, लाला बैगा प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया,अशोक मिश्रा प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल बहेराडोल के द्वारा मृतक के परिजन को नगद उपलब्ध कराया गया। वहीं पांच हजार रु संजय टाइगर रिजर्व के द्वारा प्रदान किए गए। जिसे वन परिक्षेत्राधिकारी आकाश परौहा के द्वारा उपलब्ध कराया गया।

इनका कहना है:-

मकान में बनी बाउंड्री वॉल के अंदर शौचालय बना है। उसी में हमारे पिता सौंच के लिए जा रहे थे, तभी बाघ ने हमला कर दिया और हल्ला गुहार करने पर भाग गया।तब तक पिताजी की मौके पर मौत हो गई।

*सुखनंदन सिंह*

*मृतक का पुत्र*

 

हमारे कर्मचारी रात से ही घटनास्थल की अगल-बगल मौजूद रहे,जबकि रेंजर यहां से थोड़ी दूर बहेरवार से लगातार लोकेशन लेते रहे हैं। और हमें भी जानकारी देते रहे हैं।चूंकि पिछले कुछ घटनाओं से ग्रामीण वन कर्मियों के ऊपर अक्रोशित हो जाते हैं। इसलिए सिविल ड्रेस में कर्मचारी मौजूद थे।5 हजार रु नगद राशि दी गई है और 8 लाख रुपए प्रकरण के जरिए मृतक के परिजनों को दिया जाएगा।

*निकुंज पांडेय*

* उपवन मंडलाधिकारी व सहायक संचालक मझौली*

Related posts

Thanks to VR, your office will resemble a tropical island

MPCG NEWS

New York’s first women-only boxing club is here

MPCG NEWS

देशी सिक्सर रिवाल्वर लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 1 व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

MPCG NEWS

Leave a Comment