window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); गर्मी में पानी की समस्या: इस नंबर पर एक कॉल में समाधान- कलेक्टर ने शुरू किया कंट्रोल रूम - MPCG News

गर्मी में पानी की समस्या: इस नंबर पर एक कॉल में समाधान- कलेक्टर ने शुरू किया कंट्रोल रूम

9300093582 पर तुरंत करें शिकायत, कंट्रोल रूम 24×7 मोड में अलर्ट

जीत आम्रवंशी, 9691851267

बैतूल। भीषण गर्मी में पेयजल संकट को लेकर बैतूल जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के सख्त निर्देश पर जिले में विशेष कंट्रोल रूम शुरू किया गया है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की हर समस्या का त्वरित समाधान करेगा।
21 अप्रैल से 31 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस कंट्रोल रूम की कमान मनरेगा के परियोजना अधिकारी संजय यादव को सौंपी गई है। अब पानी की समस्या होते ही नागरिक सीधे 9300093582 या 07141-230338 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

12 घंटे तैनात रहेगा अमला

सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अलग-अलग विभागों के कर्मचारी कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगे। हर शिकायत को तुरंत दर्ज कर संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा, ताकि बिना देरी समाधान हो सके।

फोन-व्हाट्सएप से तुरंत एक्शन

कंट्रोल रूम में आई हर शिकायत पर तत्काल फोन और व्हाट्सएप के जरिए अधिकारियों को अलर्ट किया जाएगा। रोजाना मॉनिटरिंग होगी और वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता से सीधे बात कर समाधान की पुष्टि भी की जाएगी।

प्रशासन की जनता से अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क करें, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

गर्मी में जिलेवासियों को पानी की समस्या के लिए शिकायत नंबर

Related posts

संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा का हवन की पूर्णाहुति के बाद हुआ समापन भंडारे में श्रद्धालुओं ने की भोजन प्रसादी ग्रहण

MPCG NEWS

महिला से छेड़खानी एवं जान से मारने के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

MPCG NEWS

जनसुनवाई में आमजनों की नहीं होती कोई सुनवाई जनता ने लगाए जनसुनवाई सिर्फ कागजी खानापूर्ति

MPCG NEWS

Leave a Comment