window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष का सामाजिक बंधुओ ने नगर आगमन पर किया भव्य स्वागत - MPCG News

कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष का सामाजिक बंधुओ ने नगर आगमन पर किया भव्य स्वागत

कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष का सामाजिक बंधुओ ने नगर आगमन पर किया भव्य स्वागत

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

मंडीदीप। शहर में भगत सिंह कुशवाहा कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्य प्रदेश के सुहागपुर लव कुश जयंती के समारोह में जाते समय कुछ पल नगर के शरद यादव के आशीर्वाद ढाबा गोहरगंज रोड पर रुके नगर आगमन पर आज सामाजिक बंधुओ ने पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वही चाय पर चर्चा करते हुऐ भगत सिंह कुशवाहा ने कहा आगामी समय में भोपाल में भव्य आयोजन होने बाला है जिसमें लाखों की संख्या में सामाजिक बंधु आएंगे समाज को एक जुट होकर आगे बढ़ना है और समाज का नाम रोशन करना है। हमारे समाज के अनेकों लोग देश में अपनी समाज का नाम रोशन कर रहे हैं ओर समाज को आगे बढ़ा रहे हैं चाहे कोई कुशवाहा हो काछी हो माली हो सैनी हो मौर्य हो, क्षत्रिय हो दागी माली शाक्य सभी लोग अपनी समाज के हैं और सभी मिलकर एकजुट होकर सभी को रहना है। उन्होंने विशेष कहा समाज के संगठन में सिर्फ और सिर्फ सामाजिक व्यक्ति का होना आवश्यक है वह किसी भी दल से राजनीति करता हूं, नोकरी व्यवसाय या फिर किसानी उससे हमें कोई लेना देना नहीं हमारे समाज का है हमारा भाई है किसी भी परिस्थिति में जरूरत पड़ेगी तो हम सब एक हैं सभी एक दूसरे का सहयोग करेंगे यही हमारा सामाजिक दायित्व है। इस अवसर पर रमेश कुशवाहा राजेश सैनी पत्रकार,रूप सिंह कुशवाहा मंडीदीप विकास कुशवाहा बीलखेड़ी लीलाकिशन कुशवाह सहित अनेको सामाजिक लोगो ने भेंट कर सुवागत किया।

Related posts

बड़ी खबर: MP में नहीं होगी बस हड़ताल: सीएम डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद ऑपरेटर्स पीछे हटे

MPCG NEWS

स्कूली बच्चों को सड़क पार करने में झेलना पड़ती है परेशानी।

MPCG NEWS

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनसहयोग से जल संरचनाओं का हो रहा जीर्णोद्धार,लोगों ने पानी बचाने बहाया पसीना

MPCG NEWS

Leave a Comment