window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); कार की घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - MPCG News

कार की घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कटनी

माधव नगर थाना अंतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीरबाबा रोड से गुजर रही एक सफेद रंग की कार में अवैध रूप से हथियार रखा हुआ है । सूचना मिलते ही माधव नगर थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ पहुँचे और माधव नगर चौराहे पर सफेद रंग कि कार को आता देख कार को रोका गया। कार में दो लोग सवार थे जिसमें पीयूष पिता सतीश सरावगी और उनका ड्राइवर सवार था। पुलिस ने कार की जब तलाशी ली जिसमें एक देशी कट्टा बरामद किया गया। वही मामले की जानकरी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बताया कि आरोपी युवक पीयूष को माधव नगर थाने लाया गया और वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

Related posts

रायसेन पुलिस ने 3 सालों के कार्यकाल का घटित अपराधों के तुलनात्मक आंकड़े किए पेश

MPCG NEWS

नपा रायसेन के टाइम कीपर के सामने घुटने टेके सीएमओ ने पहले किया सस्पेंड फिर उसे बहाल किया

MPCG NEWS

बारना डेम को वॉटर स्पोर्टस हेतु किया जाएगा विकसित कलेक्टर दुबे की अध्यक्षता में जिला पुरातत्व पर्यटन एव संस्कृति परिषद की बैठक सम्पन्न

MPCG NEWS

Leave a Comment