window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); एलबीएस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों के द्वारा "मेरी माटी मेरा देश अभियान" के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया - MPCG News

एलबीएस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों के द्वारा “मेरी माटी मेरा देश अभियान” के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया

 

आनंद गौर हरदा जिला संवाददाता

हरदा । लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय, हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों के द्वारा “मेरी माटी मेरा देश अभियान” के अंतर्गत अमृत वाटिका निर्माण एवं 75 पौधों का रोपण महाविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया। यह पौधारोपण ग्राम अबगांव खुर्द स्थित माधव परिसर, एलबीएस कैंपस 2 में सम्पन्न हुआ। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश मेहरा और श्रीमती हर्षा जायसवाल के सहयोग से यह कार्यक्रम किया गया। 50 से अधिक स्वयंसेवकों के साथ ग्रामीणों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव खरे एवं कार्यकारी निदेशिका डॉ मोना खरे, उपप्राचार्य श्री संजय भार्गव, पूर्व सरपंच श्री सुरेश भाटिया एवं महाविद्यालय का अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में पंच प्रण शपथ दिलाई गई।

Related posts

जिले में शिक्षा का गिरता स्तर चिंता का विषय जिले में कई ऐसे लोग स्कूल जहां पर टीचरों को ही नहीं मालूम कि जिले के कलेक्टर कौन है और जिले के एसपी कौन हैं कुछ को तो जिला शिक्षा अधिकारी का नाम भी नहीं मालूम ।

MPCG NEWS

MP में जनपद पंचायत की करतूत: जिंदा महिला कागजों में कर दिया मृत घोषित

MPCG NEWS

जिला वन मंडल अधिकारी कार्यालय के सामने सांची रोड़ पर नगर पालिका के अधिकारी ने सब्जी विक्रेता की फैलाई सब्जी नगर पालिका सीएमओ की दबंगई आई सामने परेशान

MPCG NEWS

Leave a Comment