window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); अभ्युदय उपकार फाउंडेशन आयोजित करेगी "एक कथा वंचितों के नाम" - MPCG News

अभ्युदय उपकार फाउंडेशन आयोजित करेगी “एक कथा वंचितों के नाम”

अभ्युदय उपकार फाउंडेशन आयोजित करेगी “एक कथा वंचितों के नाम”
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन – 27 सितंबर! सामाजिक संस्था अभ्युदय उपकार फाउंडेशन के तत्वावधान में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन आगामी दिनांक 29 सितंबर 2024 से 05 अक्टूबर 2024 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक स्थान दशहरा मैदान रायसेन में किया जा रहा है! ये कथा अंतराष्ट्रीय कथा वाचक संत परम पूज्य राकेश मिश्र जी महाराज के श्रीमुख से संपन्न होगी! कथा का शीर्षक है- “एक कथा वंचितों के नाम”

उक्त आशय की जानकारी देने हेतु पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया! जिसको सम्बोधित करते हुए फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका शुक्ला ने बताया की उनका फाउंडेशन एक कथा वंचितों के नाम कार्यक्रम आयोजित कर रहा है! कथा उन लोगों को समर्पित होगी जो दीन हीन है और आर्थिक आभावो के कारण कथा का आयोजन कर पाने में सक्षम नहीं है! अनामिका शुक्ला ने आगे बताया कि ये फाउंडेशन की 21वीं कथा है! और संस्था गरीब बच्चों और महिलाओं के लिये कार्यरत है!

प्रेस वार्ता में अनामिका शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष यश तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा जिला अध्यक्ष। गिरजेश कुशवाहा संरक्षक राजेन्द्र सिंह कर्ण एडवोकेट कार्यक्रम संयोजक महेंद्र प्रजापति सनी रजक कार्यक्रम मे उपस्थित रहे!

Related posts

सेंट फ्रांसिस सीनियर हायर सेकेंडरी कॉन्वेंट स्कूल रायसेन में भी मनाया प्रवेश उत्सव स्कूल प्राचार्य और अभिभावकों ने निभाई सहभागिता

MPCG NEWS

साहू समाज का अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 22दिसंबर को आयोजित होगा भोपाल में

MPCG NEWS

आज लघु वेतन कर्मचारी संघ की आदिम जाति कल्याण विभाग के रायसेन में बैठक रखी गई जिसमें अपनी पुरानी मांगों को लेकर चर्चा की गई

MPCG NEWS

Leave a Comment