window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); अजब गजब: अस्पताल से चुराते थे बच्चें और 6 लाख रुपए में कर देते नवजात बच्चों का सौदा - MPCG News

अजब गजब: अस्पताल से चुराते थे बच्चें और 6 लाख रुपए में कर देते नवजात बच्चों का सौदा

सीबीआई ने दिल्ली से बड़े बच्चा चोर गैंग के सात सदस्यों को दबोचा

दिल्ली। इन दिनों ऐसी बच्चा चोर गैंग सक्रिय है जो पहले अस्पतालों से बच्चा चुराती है, फिर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती है, ताकि निःसंतान दम्पतियों को ये बच्चे बेचे जा सकें… ऐसी ही एक बड़ी गैंग का भंडाफोड़ सीबीआई ने किया है… इनके पास से एक डेढ़ दिन का, तो दूसरा 15 दिन का बच्चा भी बरामद हुआ… दरअसल, सीबीआई ने दिल्ली से बड़ी बच्चा चोर गैंग के सात सदस्यों को दबोचा है… जिन्हें पकड़ा उनकी पहचान सोनीपत के नीरज, दिल्ली के पश्चिम विहार की इंदु, पटेल नगर का अस्लम, कन्हैया नगर की पूजा कश्यप, माल्विय नगर की अंजली, कविता और रितू के तौर पर होना बताई गई… पुलिसिया पूछताछ में मीडिया को यह खबर भी लगी कि ये लोग विज्ञापन कर निःसंतान दम्पतियों से फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से एक बच्चे का सौदा करीब 4 से 6 लाख रुपए में करते थे । इनके पास से साढ़े 5 लाख रुपए और गोद लेने संबंधी दस्तावेज भी मिले ।

Related posts

शासन की योजना अंतर्गत हम होंगे कामयाब पखवाड़े का हुआ आयोजन

MPCG NEWS

MP में शादी के दूसरे दिन दुल्हन का अपरहण, शादी के बाद वापस लौट रही थी बारात

MPCG NEWS

बैतूल ब्रेकिंग: पुलिस और परिवहन विभाग के हत्थे चढ़ी 93 लाख 77 हजार रुपए की शराब

MPCG NEWS

Leave a Comment