window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); VIDEO: MP में सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत: स्कूल बस से टकराई बाइक - MPCG News

VIDEO: MP में सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत: स्कूल बस से टकराई बाइक

सिर के बल नीचे गिरा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, देखिए वीडियो

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सड़क हादसे में छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान की मौत हो गई। घटना कल शाम पचोर रेलवे स्टेशन के पास हादसा हुआ था। मोड़ पर स्कूल बस से सैनिक की बाइक टकरा गई थी, जिससे गंभीर हालत में जवान को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया था, लेकिन गंभीर चोटे होने के कारण जवान को बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान मौत हो गई।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि जैसे ही बस लेफ्ट साइट से राइट साइड मुडती है, उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे सेना के जवान की बाइक बस से भिड़ जाती है। जिससे वो सिर के बल नीचे गिर जाते हैं। घटना को देख वहां मौजूद आसपास के लोग तुरंत दौड़ते हुए पास जाते हैं और घायल को 108 की मदद से स्थानीय अस्पताल भिजवाते हैं। लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने पर जवान आनंदीलाल रूहेला को इंदौर रेफर कर किया गया, आज जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Related posts

सब जूनियर भारतीय हॉकी टीम प्रशिक्षण शिविर में रायसेन की कुमारी शिवानी अनिल शुक्ला तथा आतिफ खान का चयन

MPCG NEWS

बारिश में आकाशीय बिजली से रहें सावधान: नहीं तो हो सकता है हादसा

MPCG NEWS

VIDEO: एमपी में पति,पत्नी और मां ने खाया जहर: LIVE VIDEO भी बनाया

MPCG NEWS

Leave a Comment