window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); VIDEO: MP में ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने किया सुसाइड, सीसीटीवी में कैद घटना - MPCG News

VIDEO: MP में ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने किया सुसाइड, सीसीटीवी में कैद घटना

सीसीटीवी में कैद घटना

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक युवक ट्रेन के सामने कूद गया।जिससे चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्टेशन में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।

घटना सागर जिले के बीना रेलवे स्टेशन की है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक लड़खड़ाते हुए प्लेटफार्म पर चल रहा है। फिर वह अचानक ट्रैक पर कूद जाता है। इतने में एक ट्रेन आ जाती है। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत जाती है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

युवक ने अमृतसर-दादर ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की है। इस घटना के बाद ट्रेन करीब 40 मिनट तक प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, उसके जेब से गुना से शिवपुरी का पुराना टिकट निकला है। जिसके आधार पर बीना जीआरपी जांच में जुट गई है।

जीआरपी के सहायक उपनिरीक्षक बीएल कोल ने बताया कि युवक आत्महत्या करने के उद्देश्य से ही रेलवे स्टेशन आया हुआ था। उसकी जेब से एक पुराना टिकट मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

छिंदवाड़ा: आदिवासी लड़की से गैंगरेप, 3 दोस्तों ने दिया वारदात को अंजाम, तीनों गिरफ्तार, जांच जारी

MPCG NEWS

सतना की माशूम से उज्जैन में दुष्कर्म करने वाले 5 ऑटो वालो को पुलिस ने किया राउंडअप** 

MPCG NEWS

मारपीट करने वाले तीन आरोपियो को एक एक साल का सश्रम कारावास

MPCG NEWS

Leave a Comment