window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); VIDEO: अस्पताल में बंद कमरे में नर्सिंग स्टाफ ने खेली होली, तड़पते रहे मरीज - MPCG News

VIDEO: अस्पताल में बंद कमरे में नर्सिंग स्टाफ ने खेली होली, तड़पते रहे मरीज

फिल्मी गानों पर जमकर किया डांस, CMHO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में जिला अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने बंद कमरे में गानों के तेज साउंड के साथ जमकर होली खेली। वहीं, मरीज-अटेंडरों ने खिड़की से झांक-झांककर डांस देखा। इसकी सूचना सीएमएचओ को मिलने सारे स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल के एक कमरे में तेज साउंड पर नर्सिंग स्टाफ सुरक्षा गार्डों के साथ गुलाल उड़ाते हुए डांस करते कर रहे हैं। वीडियों रंग पंचमी का बताया जा रहा है। नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ बंद कमरे में एक दूसरे के गालों पर गुलाल लगाते हुए फिल्मी गानों पर जमकर डांस कर रहे हैं।

मरीजों और अटेंडरों ने भी इनकी होली और डांस का जमकर लुत्फ उठाया। एक सप्ताह बाद होली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा खड़ा हो गया। सीएमएचओ ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए सीएस और जिला अस्पताल की मेटर्न को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Related posts

Betul Crime Video: जेएच कालेज में प्रोफेसर के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार

MPCG NEWS

शराबी पति के मारपीट करने से पत्नी ने डीजल डालकर स्वयं को आग लगाकर दी थी जान

MPCG NEWS

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे ग्राम पंचायत की मनरेगा योजना। पहली बरसात में ही ध्वस्त हो रहे निस्तारी तालाब।

MPCG NEWS

Leave a Comment