window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); VIDEO: पं. प्रदीप मिश्रा के कथास्थल के बाहर विवाद, एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे - MPCG News

VIDEO: पं. प्रदीप मिश्रा के कथास्थल के बाहर विवाद, एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे

महिला आरक्षक और बाउंसर के बीच हुई जमकर मारपीट, देखे वीडियो

उज्जैन। महाकाल नगरी उज्जैन में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कथास्थल के बाहर एक बाउंसर और आरक्षक में विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य नदारद गायब हो गए। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल बाबा महाकाल की नगरी में बड़नगर रोड पर पं. प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा चल रही है, जो 10 अप्रैल तक चलेगी। कथा सुनने के लिए देशभर से लाखों की संख्या भक्त आ रहे हैं। लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जिससे व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस और बाउंसर तैनात हैं। लेकिन रविवार को जिन पर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी थी, वहीं लोग आपस में भिड़ गए। महिला आरक्षक और बाउंसर के बीच विवाद हो गया। पंडाल से शुरू हुई लड़ाई देखते ही देखते सड़क पर आई।

एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे

दोनों ही महिलाओं ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। विवाद इतना बढ़ा कि महिला बाउंसर के साथी और पुलिस टीम आमने-सामने आ गए। इस दौरान आयोजन समिति नदारद हो गई। सदस्य गायब हो गए। मारपीट के वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं।

Related posts

लाडली बहनों को नहीं मिल रहा 450 रुपए में गैस सिलेंडर, एजेंसी संचालक बोला अभी नहीं मिला कोई आदेश

MPCG NEWS

छेड़खानी करने वाले युवक की हुई धुनाई,किया पुलिस के हवाले

MPCG NEWS

MP में छिंदवाडा, जबलपुर समेत 14 जिलों के कलेक्टर के तबादले

MPCG NEWS

Leave a Comment