window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); VIDEO: गर्मी में SDM साहब का पारा हाईवॉल्टेज, युवक और बुजुर्ग महिला को जमकर पीटा, वीडियो वायरल - MPCG News

VIDEO: गर्मी में SDM साहब का पारा हाईवॉल्टेज, युवक और बुजुर्ग महिला को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

आखिर किसने दिया थप्पड़ मारने का अधिकार ?

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में भितरवार एसडीएम अश्वनी रावत की गुंडागर्दी सामने आई है. एसडीएम ने युवक और महिला के साथ पिटाई की है. जिसका वीडियो भी सामने आया है. साहब को शिकायत पर कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन मारपीट करने का अधिकार किसने दिया है. अब पीएचई के कर्मचारियों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एक महिला और दो पुरुषों के खिलाफ पनिहार थाने मामला दर्ज करवाया है.

जानकारी के मुताबिक घिरौली गांव में जल नल योजना के तहत चल रहे कार्य का जायजा लेने एसडीएम अश्वनी रावत और पीएचई विभाग के कर्मचारी पहुंचे थे. निरीक्षण के दौरान सरकारी हैंडपंप पर कब्जा करने की शिकायत मिली. शिकायत थी कि गांव के ही नरेश यादव के परिवार ने हैंडपंप पर अपना कब्जा कर रखा है. घिरौली गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम से सरकारी हैंडपंप पर कब्जा करने की शिकायत की थी।

 

जिसके बाद नलकूप के पास अतिक्रमण हटाने की बात को लेकर गांव के ही युवक नरेश यादव से एसडीएम की बहस हो गई है. विवाद के बाद एसडीएम साहब को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने युवक को थप्पड़ दिया और मारपीट भी की. बीच बचाव करने आई महिला को भी एसडीएम ने थप्पड़ मार दिया. हालांकि महिला ने भी उन्हें मारने की कोशिश की. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अब इस घटना के बाद पीएचई विभाग के कर्मचारियों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में शिकायत की है. जिस पर एक महिला सहित दो पुरुषों के खिलाफ पनिहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन एसडीएम साहब को इतनी गर्मी नहीं दिखानी चाहिए थी. जबकि पुलिस भी मौके पर मौजूद रही. कानूनी तौर पर उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन उन्होंने मारपीट की.

Related posts

MP ब्रेकिंग: CM शिवराज के खिलाफ पोस्टर में Phonepe का लोगो

MPCG NEWS

BETUL ब्रेकिंग: जनपद पंचायत कार्यालय में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर कंप्यूटर पर किया हाथ साफ

MPCG NEWS

होली बाजार में मिलावट का खतरा: विभाग कब दिखाएगा सख्ती ?

MPCG NEWS

Leave a Comment