window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Transfer ब्रेकिंग: बैतूल SP समेत 32 जिलों के बदले गए 75 IPS अधिकारी - MPCG News

Transfer ब्रेकिंग: बैतूल SP समेत 32 जिलों के बदले गए 75 IPS अधिकारी

सिद्धार्थ चौधरी होंगे बैतूल के नए SP देखिए, पूरी सूची

जीत आम्रवंशी, भोपाल। मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया हैं। राज्य शासन ने 75 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। जिसमें 32 जिलों के एसपी बदल दिए गए। इनमें से छह जिलों में डीआईजी पद पर पदोन्नत हो चुके अधिकारी भी शामिल हैं, जो अब तक एसपी के रूप में काम देख रहे थे। इनमें विदिशा, सागर, रीवा, राजगढ़, कटनी और सीधी जिले शामिल हैं। जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं, उनमें भोपाल-इंदौर के बाद अब जबलपुर-ग्वालियर भी हैं।

इनके अलावा 30 अन्य जिलों में उज्जैन, निवाड़ी, सिंगरौली, टीकमगढ़, हरदा, गुना, अलीराजपुर, शिवपुरी, आगर-मालवा, धार, बैतूल, खंडवा, देवास, अशोक नगर, मंडला, रतलाम, नीमच, बड़वानी, छतरपुर, दतिया, शाजापुर, मंदसौर, नरिसंहपुर व छिंदवाड़ा शामिल हैं।

15 पुलिस अधीक्षकों को तो एक जिले से दूसरे जिले में कप्तान बनाकर भेजा गया है, जिनमें अमित सांधी, टीके विद्यार्थी, सत्येंद्र कुमार शुक्ला, वीरेंद्र कुमार सिंह, सिद्धार्थ बहुगुणा, मनोज कुमार सिंह, राजेश सिंह, राकेश सगर, विवेक सिंह, रघुवंश कुमार सिंह, यशपाल सिंह राजपूत, अभिषेक तिवारी, दीपक कुमार शुक्ला, सचिन शर्मा, अमन सिंह राठौड़ शामिल हैं।

 

यहां देखिए पूरी सूची:-

Related posts

धनबाद में प्रज्ञा केंद्र से लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए चोर

MPCG NEWS

Betul: जे एच कॉलेज के छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक बैतूल के मार्गदर्शन में महिला थाना बैतूल में की एक सप्ताह की इंटर्नशिप

MPCG NEWS

Betul News: 3 कांग्रेस पार्षद पार्टी से निष्कासित: नगर परिषद के अध्यक्ष चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग

MPCG NEWS

Leave a Comment