window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); The Kerala Story: MP में फिल्म रहेगी टैक्स फ्री, कल वायरल हुए आदेश को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया फर्जी - MPCG News

The Kerala Story: MP में फिल्म रहेगी टैक्स फ्री, कल वायरल हुए आदेश को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया फर्जी

भोपाल। ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। कुछ राज्यों में इसे बैन किया जा रहा है तो कुछ में टैक्स फ्री। वहीं मध्य प्रदेश में फिल्म को लेकर एक बार फिर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में फिल्म टैक्स फ्री रहेगी। इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि टैक्स फ्री नहीं होने का जो आदेश बीते कल वायरल हुआ था वो फर्जी है। गृहमंत्री ने कहा कि राज्य में मूवी टैक्स फ्री ही रहेगी, मुख्यमंत्री ने ख़ुद इसकी घोषणा की है।

बता दें कि कल टैक्स फ्री वापस लेने के आदेश की कॉपी सोशल मीडिया में वायरल हुई थी।आदेश को वाणिज्यिक कर विभाग में उप-सचिव आरपी श्रीवास्तव ने जारी किया था। इसमें कहा गया है कि फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने से जुड़े 6 मई के आदेश को राज्य शासन 10 मई, 2023 को निरस्त करता है। इससे पहले ‘द केरल स्टोरी’ पर 6 मई को राज्य सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग ने आदेश जारी कर फिल्म को टैक्स फ्री किया था।

Related posts

मेक्स इंडिया न्यूज के संपादक हितेश शर्मा बने राष्ट्रीय सचिव

MPCG NEWS

खबर का असर: बैतूल जिले में अवैध रेत खनन पर सबसे बड़ी कार्यवाही, देखे VIDEO

MPCG NEWS

MP Police Result 2025: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखे रिजल्ट

MPCG NEWS

Leave a Comment