window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP ब्रेकिंग: स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी, कंडक्टर-ड्राइवर के कैबिन में नहीं बैठ सकेंगे बच्चे - MPCG News

MP ब्रेकिंग: स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी, कंडक्टर-ड्राइवर के कैबिन में नहीं बैठ सकेंगे बच्चे

आरटीओ चलाएगा जांच अभियान

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्कूलों के नए सत्र से पहले नई तैयारी की गई हैं। दरअसल, परिवहन विभाग हादसों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय हो गया है। विभाग का स्कूली बसों की सुरक्षा पर पूरा फोकस रहेगा। इसकी कार्ययोजना तैयार की गई हैं। इस संबंध में विभाग ने स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी किया है।

दरअसल, प्रदेश में यात्री बसों के साथ स्कूल बस हादसे सामने आते रहे हैं। इन हादसों को ध्यान में रखकर परिवहन विभाग ने नई तैयारी की है। बच्चों का सफर सुरक्षित करने के लिए विभाग बसों की जांच अभियान चलाएगा। बच्चे ड्राइवर और कंडक्टर के कैबिन में नहीं बैठ सकेंगे।

छोटे बच्चों को लाने ले जाने वाली बसों पर विशेष फोकस किया जाएगा। इसके लिए आरटीओ अभियान चलाकर पैनिक बटन, सीसीटीवी चेक करेगा। सत्र के दौरान ट्रैफिक पुलिस और पुलिस रेंडम चेकिंग करेगी। नया सत्र शुरू होते ही विभाग के उड़नदस्ते रैंडम चैकिंग शुरू करेंगे। विभाग बस के टायर भी चेक करेगा।

Related posts

AAP को एमपी में सभा की नहीं मिली अनुमति, प्रदेश उपाध्यक्ष बोलीं- BJP के दबाव में प्रशासन

MPCG NEWS

अब सरपंचों को मिलेगा 4250 रुपये मानदेय: निर्वाचित सरपंचों के सम्मेलन में CM शिवराज ने की बड़ी घोषणाएं

MPCG NEWS

भगवान श्रीकृष्ण का आदर्श जीवन हर युग में प्रासंगिक और प्रेरणादायी है- स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल

MPCG NEWS

Leave a Comment