window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP ब्रेकिंग: नकल मामले में 22 शिक्षकों पर गिरी गाज, 5 संविदा शिक्षकों की सेवा समाप्त - MPCG News

MP ब्रेकिंग: नकल मामले में 22 शिक्षकों पर गिरी गाज, 5 संविदा शिक्षकों की सेवा समाप्त

केन्द्राध्यक्ष और सहायक केन्द्राध्यक्ष सहित 17 शिक्षक निलंबित

खरगोन। मध्यप्रदेश में नकल प्रकरण मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शासन ने मामले में शामिल शिक्षकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।

जानकारी के अनुसार खरगोन जिले के सिरवेल परीक्षा केन्द्र पर नकल कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। इस मामले में शासन ने 22 शिक्षकों पर कार्रवाई की है। केन्द्राध्यक्ष और सहायक केन्द्राध्यक्ष सहित 17 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं 5 संविदा शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने आदेश जारी किया है।

बता दें कि 7 मार्च को कक्षा 10 वीं के सामाजिक विज्ञान के पेपर के दौरान कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के निर्देश पर एसडीएम की अगुवाई में प्रशासन की सयुंक्त टीम ने नकल रैकेट का पर्दाफाश किया था। 9 लोगों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही हुई थी।

Related posts

कलेक्टर दुबे के निर्देशानुसार निरीक्षण दल द्वारा कीटनाशक बीज तथा उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया जा रहा कलेक्टर दुबे के निर्देशानुसार निरीक्षण दल द्वारा कीटनाशक बीज तथा उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया जा रहा है आकस्मिक निरीक्षण।

MPCG NEWS

नरेन्द्र पटेल राजनीति के अन्दर केबल स्वयंसेवक के रूप में काम कर रहा है और जीवन भर करता रहेगा – नरेन्द्र शिवाजी पटेल

MPCG NEWS

CHO एसोसिएशन एमपी ने 5 सूत्रीय मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक को दिया ज्ञापन

MPCG NEWS

Leave a Comment