window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP Crime: बदमाशों ने घर में घुसकर युवक की गला दबाकर हत्या कर दी - MPCG News

MP Crime: बदमाशों ने घर में घुसकर युवक की गला दबाकर हत्या कर दी

पत्नी के जागने पर शव को घसीटकर बाहर छोड़ भाग खड़े हुए

भिंड। जिले के गोरमी थाना इलाके में हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस हत्याकांड में पहले घर में घुसकर युवक की गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया, फिर लाश को घर से घसीट कर बाहर डाल दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

दरअसल गोरमी थाना इलाके के परोसा गांव में बीती रात एक बजे टिंकू केंवट नाम के युवक को घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी फिर उसकी लाश को घसीटते हुए बाहर ले गए, लेकिन तब तक उसकी पत्नी जाग गई उसको देखते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद टिंकू केंवट की पत्नी ने गोरमी थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी।

जिसके बाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोरमी अस्पताल भिजवा कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी शक के दायरे में रखकर उससे भी पूछताछ शुरू की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह भी सवाल उठ रहा है कि घर में हत्या की वारदात हो गई पत्नी को खबर नहीं लगी। हत्यारे मृतक को घसीटते हुए बाहर ले जा रहे तब पत्नी की नींद खुली और बाहर निकली। पुलिस को इस बात पर संदेह हो रहा है। संभवतः पत्नी हत्यारों को पहचानती भी होगी। हत्या की वजह भी सामने नहीं आई है।

Related posts

संजीव त्रिपाठी मामले में लुट की कहानी या कहानी में लुट

MPCG NEWS

VIDEO: MP में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या

MPCG NEWS

बड़ी खबर: MLA जीतू पटवारी को एक साल की सुनाई सजा

MPCG NEWS

Leave a Comment