window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में सुहागन बनी कातिल: तुम काले हो कहकर प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने किया फिल्मी नाटक- VIDEO - MPCG News

MP में सुहागन बनी कातिल: तुम काले हो कहकर प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने किया फिल्मी नाटक- VIDEO

लूट की झूठी कहानी बनाकर खुद को दिखाया पीड़िता, कॉल डिटेल्स से खुला राज, 1 लाख की सुपारी में हुई हत्या

मध्यप्रदेश/धार। भरोसे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला धार जिले के गोंदीखेड़ा गांव से सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली और बाद में लूट की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

क्या था पूरा मामला ?

धार जिले के रोहित उर्फ देवकृष्ण की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की रात घर का मंजर बेहद डरावना था—रोहित खून से लथपथ पड़ा था, सामान बिखरा हुआ था और पत्नी प्रियंका हाथ-पांव बंधे होने का नाटक करते हुए चीख रही थी। उसने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने लूट के दौरान उसके पति की हत्या कर दी।

पुलिस को कैसे हुआ शक ?

शुरुआत में मामला लूट का लग रहा था, लेकिन जांच में कई खामियां सामने आईं। घटना के समय और प्रियंका के शोर मचाने के बीच अंतर था। घर में सामान बिखरने का तरीका भी संदिग्ध लगा। उसके बयान बार-बार बदल रहे थे। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल्स खंगालीं, जिससे सच्चाई सामने आ गई।

प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

जांच में पता चला कि प्रियंका का कमलेश नाम के युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था। वह अपने पति को पसंद नहीं करती थी और उसके रंग-रूप को लेकर ताने देती थी।
पति को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर साजिश रची। कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र को 1 लाख रुपये की सुपारी दी। रात में सोते समय रोहित पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद प्रियंका ने खुद को बंधवाकर पूरे मामले को लूट का रूप देने की कोशिश की।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 36 घंटे के भीतर आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी सुरेंद्र अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Related posts

घोड़ाडोंगरी ब्लाक में आरोग्यम भर्ती घोटाला, रिश्वत की तीन किश्तों पर बिके ऑपरेटर पद

MPCG NEWS

घोड़ाडोंगरी: संविदा कर्मियों के भरोसे घोड़ाडोंगरी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना – अधिकारी शिविर से मिले गायब

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, पिकनिक मनाने आए थे ‘देवरानी दाई कुंड’, नहाने के दौरान हुआ हादसा

MPCG NEWS

Leave a Comment