window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP: राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार - MPCG News

MP: राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

इंदौर। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर इंदौर आने पर राहुल गांधी व कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को नागदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर पुलिस की निशानदेही पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल इंदौर पुलिस उसे अपने साथ ले आई है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले भी कई लोगों को फोन व पत्र पर धमकी दे चुका है। पुलिस ने उसे तलाशने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी चेक किए। आधा दर्जन शहरों में होटल, लॉज, रेलवे स्टेशन में छापामारी की। आरोपी मूलतः उत्तरप्रदेश रायबरेली का रहने वाला है। घर छोड़कर कई वर्षों से बाहर रहता था। वह खालसा स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में शामिल हुआ था। इसी कार्यक्रम में कमलनाथ भी शामिल हुए थे, जिसके बाद पंजाब से आए कीर्तनकार ने उनका विरोध किया था।

इस तरह नागदा पुलिस ने पकड़ा

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर इंदौर आने पर जूनी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक पत्र के माध्यम से इंदौर शहर को दहलाने व राहुल गांधी और कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और लगातार एक शख्स को तलाश कर रही थी। आरोपी की लोकेशन नागदा मिलते ही पुलिस ने दया उर्फ प्यारे उर्फ नरेंद्र सिंह को पकड़ लिया।

एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया कि इंदौर क्राइम ब्रांच ने उन्हें एक फोटो भेजा था। फोटो के आधार पर नागदा पुलिस पिछले कुछ दिनों से उसे तलाश रही थी। गुरुवार को पुलिस को दोपहर 2 बजे सूचना मिली कि इस हुलिए वाला व्यक्ति नागदा में बाईपास पर है। पुलिस मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आई है। व्यक्ति के पास मिले आधार कार्ड पर पता उत्तर प्रदेश के रायबरेली का है। इंदौर क्राइम ब्रांच में जो नाम बताया था वही नाम वह व्यक्ति अपना बता रहा है। हालांकि इंदौर पुलिस द्वारा जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related posts

छिंदवाड़ा में रफ्तार का कहर, बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल

MPCG NEWS

मुलताई: भाजपा की नपाध्यक्ष विकास में भाजपा सरकार को बता रही है रोडा

MPCG NEWS

सारणी: 420 के मामले में अपने दस्तावेज कोर्ट में पेश नहीं करने से न्याय के लिए भटक रहा फरयादी, जाने क्या है मामला

MPCG NEWS

Leave a Comment