window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में नलजल योजना की खुली पोल: खाली बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं - MPCG News

MP में नलजल योजना की खुली पोल: खाली बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं

कलेक्टर से मांगा पानी, सर पे रखे खाली बर्तन

डिंडोरी। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में ग्रामीण महिलाएं कलेक्टर से पानी की मांग करने खाली बर्तन सिर में रखकर कलेक्ट्रेट पहुंची। ग्रामीण महिलाएं कलेक्ट्रेट में जमकर नारे लगाए। इस दौरान महिलाओं ने एसडीएम को कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन सौंपा है।

मेहदवानी जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुलदा के पोषक ग्राम पिंडरूखी की ग्रामीण महिला सुमंत्री बाई ने बताया कि शासन की नलजल योजना के तहत गांव में लाइन बिछाई गई थी। कुछ दिनों तक पानी मिला, लेकिन बढ़ती गर्मी के चलते पानी मिलना बंद हो गया। जिसके चलते गांव में ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

पीने के पानी के साथ साथ मवेशियों के लिए पानी के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र के कांग्रेस विधायक भूपेंद्र मरावी भी वोट लेने पहुंचते है, लेकिन बाद में जब समस्या उत्पन्न होती है तो नहीं पहुंचते। महिलाओं की मांग है कि नया नलकूप खनन किया जाए ताकि पानी की समस्या दूर हो सकें।

इस पूरे मामले को लेकर डिंडोरी एसडीएम राम बाबू देवांगन ने बताया कि पीएचई विभाग के एसडीओ से बात की गई है। उनका कहना है कि मोटर खराब हो गया है। जिसे 2 से 3 दिनों में सुधार कर पानी मुहैया करवाया जाएगा।

Related posts

छिंदवाड़ा: गांव में पढ़े इंजीनियर लड़के ने बनाई कार की ऐसी डिजाइन, देखते रह गए अंग्रेज ने दे दिया बड़ा ऑफर

MPCG NEWS

MP में आचार संहिता लगने के बाद अलर्ट, रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर रोक

MPCG NEWS

BIG BREAKING: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की हार पर लगा मोटा सट्‌टा, लोकसभा चुनाव को लेकर सट्‌टा बाजार गर्म

MPCG NEWS

Leave a Comment