window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP ब्रेकिंग: ट्रांसफर होकर फिर आए CMO का विरोध, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पार्षद - MPCG News

MP ब्रेकिंग: ट्रांसफर होकर फिर आए CMO का विरोध, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पार्षद

पार्षद बोले उनके खिलाफ कई मामलों में चल रही जांच

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की मलाजखंड नगर पालिका में फिर ट्रांसफर होकर आए सीएमओ लक्ष्मण सिंह सारस का विरोध हो रहा है। पार्षदों ने अचानक अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है और उन्हें वापस भेजने की मांग की जा रही है।

पार्षदों का कहना है कि एक ईमानदार, निष्ठावान अधिकारी तत्कालीन सीएमओ शिवप्रसाद धुर्वे का तबादला करके राज्य शासन ने फिर उस अधिकारी को स्थानांतरित करके भेज दिया है, जो पूर्व में यहां पदस्थ रह चुके हैं और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए थे। जिनके खिलाफ कई मामलों में जांच कार्रवाई भी जारी है। ऐसे में उनकी वापसी, जांच को प्रभावित भी कर सकती है।

पार्षदों की मांग है कि तत्कालीन सीएमओ शिवप्रसाद धुर्वे को वापस लाया जाए और नवागत सीएमओ लक्षण सिंह सारस का यहां ट्रांसफर निरस्त किया जाए। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। पार्षद अब्दुल सोहेल ने कहा कि नवागत सीएमओ लक्षण सिंह पर कई मामलों में जांच चल रही है। ऐसे में उनकी वापसी, जांच को प्रभावित भी कर सकती है। इसलिए यह ट्रांसफर निरस्त किया जाए।

Related posts

छिंदवाड़ा: सरकारी अस्पताल में चूहों का राज, मरीज के दोनों पैर कुतरे

MPCG NEWS

ब्रेकिंग: प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार: 12 करोड़ के घोटाले के मामले में रायपुर से हुई गिरफ्तारी

MPCG NEWS

BREAKING: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, दर्जनों झुलसे

MPCG NEWS

Leave a Comment