window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP बावड़ी हादसा: VIDEO रेस्क्यू के दौरान गिरी महिला, मृतकों की संख्या 36 पहुंची - MPCG News

MP बावड़ी हादसा: VIDEO रेस्क्यू के दौरान गिरी महिला, मृतकों की संख्या 36 पहुंची

पुलिस ने दो लोगों पर गैरइरादतन हत्या के मामले में FIR दर्ज की

इंदौर। इंदौर के श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में गुरुवार को रामनवमी पर्व पर पूजा के दौरान बावड़ी की छत धंसक गई थी, जिससे आधा सैकड़ा से अधिक लोग नीचे गिर गए। इस हादसे में 36 लोगों की जान चली गई है। सभी मृतकों के शव को रस्क्यू कर बावड़ी से बाहर निकाल लिया गया है। सभी का आज अंतिम संस्कार किया गया। मामले में पुलिस ने दो लोगों पर गैरइरादान हत्या की एफआईआर की दर्ज की है। पुलिस ने मंदिर समिति के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव मुरली सबननी पर एफआईआर की है।

बता दें कि शहर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर्व श्रद्धालु बड़ी संख्या में पूजा के लिए पहुंचे थे। पूजा के दौरान ही मंदिर परिसर में पुरानी स्थित बावड़ी के ऊपर की छत धंसक गई जिससे आधा सैकड़ा से अधिक लोग नीचे गिर गए। हादसा होते ही वहां पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस वाहन के साथ मौके पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चालाया गया।

 

Related posts

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में फर्जीवाड़ा: 48 वर्षीय बीजेपी नेता का नाम शामिल

MPCG NEWS

MP में अब नहीं बनेंगे स्वागत गेट: बनाया तो CMO निलंबित, अपर मुख्य सचिव ने दी खुली चेतावनी

MPCG NEWS

Betul News: युवती का अपहरण कर भोपाल, दिल्ली ले जाकर किया दुष्कर्म का प्रयास

MPCG NEWS

Leave a Comment