window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP बड़ा हादसा: प्रेस क्लब के अध्यक्ष समेत 3 पत्रकारों की सड़क हादसे में मौत, CM ने जताया शोक - MPCG News

MP बड़ा हादसा: प्रेस क्लब के अध्यक्ष समेत 3 पत्रकारों की सड़क हादसे में मौत, CM ने जताया शोक

ट्रक की टक्‍कर से हुआ हादसा, बाइक सवार तीनों पत्रकारों की मौत

विदिशा। सलामतपुर के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में जिले के तीन पत्रकारों की मौत हो गयी। घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे सलामतपुर रामखेड़ा जोड़ में हुई। तीनों पत्रकार साप्ताहिक समाचार पत्र प्रकाशित करने के लिए भोपाल गए थे, विदिशा लौटते समय यह घटना हुई। मृतकों में विदिशा प्रेस क्लब संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही उन्होंने सहायता राशि देने की भी घोषणा की। प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा व साथी पत्रकार सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित की दुर्घटना में मृत्यु का दुखद समाचार मिला मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और परिजनों को इस गहरे दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

दिवंगत श्री राजेश शर्मा, श्री सुनील शर्मा एवं श्री नरेन्द्र दीक्षित का परिवार खुद को अकेला न समझे, इस दुख की घड़ी में हम सभी शोक संतप्त परिवार के साथ है। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

Related posts

MP ब्रेकिंग: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को मिली जमानत, बाहर आते ही बच्चे को लगाया गले

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा: स्कूल से दिनदहाड़े छात्र का अपहरण, जीआरपी पुलिस ने की मासूम से बात, देखे वीडियो

MPCG NEWS

MP में किसान पर जानलेवा हमला: गर्दन में फंसे चाकू के साथ इंदौर रेफर

MPCG NEWS

Leave a Comment