window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP डेंगू अलर्टः जमीन या खाली प्लॉट पर पानी मिलने पर जुर्माना - MPCG News

MP डेंगू अलर्टः जमीन या खाली प्लॉट पर पानी मिलने पर जुर्माना

भोपाल नगर निगम में 25 से अधिक भू-मालिकों पर हो चुकी कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बढ़ते डेंगू के केस को लेकर नगर निगम अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में डेंगू फैलने से रोकने मच्छरों के पनपने वाले जगहों जैसे जमीन या खाली प्लॉट पर पानी मिलने पर निगम प्रशासन द्वारा अब जुर्माना लगाया जाएगा। 3 दिनों की चेतावनी के बाद नगर निगम प्रशासन ने ऐसे जमीन मालिकों पर कार्रवाई भी शुरू की है।

यह कार्रवाई डेंगू-मलेरिया न फैले इसलिए की जा रही है। निगम की टीमें हर रोज कार्रवाई करने के लिए मैदान में उतर रही है। अब तक 25 से अधिक भू-मालिकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। निगम ने सफाई के बाद कीटनाशक रसायनों का छिड़काव भी कराया है। कोलार के अधिकांश इलाकों में खाली प्लॉट में पानी भरा मिला है।

यहां से बड़ी संख्या में केस निकल रहे हैं। होशंगाबाद रोड की कॉलोनियों में भी ऐसे हालात हैं। शहर के अशोका गार्डन, छोला, करोंद समेत कई जगह यह स्थिति बनी हुई है। निगम की टीमें यहां घूम घूमकर कार्रवाई कर रही है।

Related posts

निशा बांगरे: टिकट की दावेदारी करने वाली पूर्व डिप्टी कलेक्टर को कांग्रेस ने दिया बड़ा पद, निशा बांगरे को बनाया प्रदेश महामंत्री

MPCG NEWS

रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में फरार आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

MPCG NEWS

VIDEO: अनुकंपा नौकरी ज्वाइन कर लौटी महिला और उसके भाई को अज्ञात वाहन ने कुचला मौके पर मौत, देखिए वीडियो

MPCG NEWS

Leave a Comment