window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Live ब्रेकिंग: मोरबी हादसे में अब तक 141 लोगों की मौत - MPCG News

Live ब्रेकिंग: मोरबी हादसे में अब तक 141 लोगों की मौत

170 लोगो सुरक्षित बचाया गया और 2 लापता की मिली सूचना इसके बाद बंद होगा सर्च ऑपरेशन

नई दिल्ली। Morbi Bridge Collapse Live: गुजरात के मोरबी में एक सस्पेंशन ब्रिज के गिरने से मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 141 हो गई है। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने मीडिया से इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि मोरबी जिले में रविवार शाम करीब 6.30 बजे मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूट गया था। हादसे के समय पुल पर 300 से अधिक लोग मौजूद थे। यह पुल 233 मीटर लंबा और करीब सौ साल पुराना था।

132 शवों को किया गया रिकवर- मोहसिन शाहिदी
NDRF के DIG (आपरेशन) मोहसिन शाहिदी ने बताया, 132 शवों को रिकवर किया गया है। 2 लोगों के लापता होने की सूचना है। NDRF की 5 टीमों को तैनात किया गया है। 2 लापता लोगों के मिल जाने के बाद संभवतः सर्च आपरेशन बंद किया जाएगा। कल वहां के लोगों और प्रशासन ने 170 से ज्यादा लोगों को बचाया है।

Related posts

आसमान से बरसी मौत: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की गई जान

MPCG NEWS

दुखद खबर: चंद्रयान 3 मिशन की काउंटडाउन वाली आवाज, ISRO की वैज्ञानिक वलारमथी का निधन

MPCG NEWS

मुलताई VIDEO: कमीशन मांगने खुले मैदान में उतरे भाजपा पार्षद, हमारी सरकार है हम फंड लाएंगे तो कितना कमीशन रहेगा

MPCG NEWS

Leave a Comment