window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Breaking: पं प्रदीप मिश्रा को मिली धमकी, पत्र लिखकर बदनाम करने और जान से मारने की दी चेतावनी - MPCG News

Breaking: पं प्रदीप मिश्रा को मिली धमकी, पत्र लिखकर बदनाम करने और जान से मारने की दी चेतावनी

भोपाल। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति ने पत्र लिकखर जाने से मारने की बात कही है। जिसके बाद सांसद नवनीत राणा ने गृहमंत्री अमित शाह से पंडित प्रदीप मिश्रा की सुरक्षा मांगी है। वहीं गृह मंत्रालय प्रदीप मिश्रा को सुरक्षा मुहैया कराएगा। प्रदीप मिश्रा इस वक्त महराष्ट्र दौरे पर है।

मध्य प्रदेश के सीहोर में प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात ने पंडित प्रदीप मिश्रा को पत्र के माध्यम से हत्या की धमकी दी है। मामले की खबर सुनते ही महाराष्ट्र से लोकसभा सांसद नवनीत राणा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। लोकसभा सदस्य की ओर से लिखे गए पत्र का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब भी दिया है।

गृह मंत्रालय कराएगा सुरक्षा मुहैया

अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक पंडित प्रदीप मिश्रा को गृह मंत्रालय से सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। भोपाल पुलिस मुख्यालय से पंडित प्रदीप मिश्रा को पहले से ही सुरक्षा मिली हुई है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को अज्ञात ने पत्र लिखकर बदनाम करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। धमकी भरा पत्र मिलने की सूचना लगते ही श्रद्धालुओं में भी नाराजगी बनी हुई है।

कौन है पंडित प्रदीप मिश्रा

पं. प्रदीप मिश्रा अपनी कथा और रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर देश और दुनिया में प्रख्यात हैं। उनकी कथाओं में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। वहीं कथावाचक के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष लेने और दर्शन करने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Related posts

VIDEO: पत्रकार ने जीतू पटवारी को सुनाई खरी-खोटी, कहा- मीडिया पर आरोप न लगाएं

MPCG NEWS

VIDEO: जिले में अवैध शराब बिक्री,अवैध रेत का उत्खनन नहीं होना चाहिए- CM शिवराज

MPCG NEWS

पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल आखिर किसकी मिली भगत से खुलेआम किराना दुकानों पर बेची जा रही शराब

MPCG NEWS

Leave a Comment