window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Betul Crime: गाय के साथ अप्राकृतिक कुकृत्य करते रंगे हाथ धराया ग्रामीण - MPCG News

Betul Crime: गाय के साथ अप्राकृतिक कुकृत्य करते रंगे हाथ धराया ग्रामीण

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुलताईं। थाना क्षेत्र के ग्राम चौथिया में एक ग्रामीण द्वारा गाय के साथ अप्राकृतिक कुकृत्य करने का मामला सामने आया है। ग्राम चौथिया निवासी सुरेश पिता भाऊराव बारंगे ने थाने में रिपोर्ट लिखाई कि उसके पास दो गाय एवं दो बैल है जिन्हें वह अपने खेत में स्थित कोठे में बांधता है। रोजाना की तरह सोमवार की शाम 6 बजे वह खेत मे स्थित कोठे में गाय एवं बैल बांधकर दरवाजा लगाकर घर आ गया था।मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे अपने खेत पर गया तो देखा कि कोठे का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो सफेद रंग की गाय जिसकी उम्र करीब 5 साल है के रस्सियों से चारो पैर बंधे हुए थे। गाय जमीन पर पड़ी थी जहां पर विष्णु बिसन्द्रे पिता पिरम बिसन्द्रे गाय के साथ अप्राकृतिक कुकृत्य कर रहा था। सुरेश ने विष्णु से कहा कि यह क्या कर रहा है,तो विष्णु वहां से भाग गया। जिसके बाद सुरेश ने अपनी गाय के पैरों में बंधी रस्सी खोलकर गाय को छोड़ दिया। पुलिस द्वारा आरोपी विष्णु के खिलाफ धारा 377 भादवि के तहत केस दर्ज किया है।

Related posts

Big ब्रेकिंग: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा अमान्य, चुनाव लड़ने की चर्चा, आदेश जारी

MPCG NEWS

मुलताई: विकास यात्रा में पटवारी की शिकायत करने पर पटवारी ने की ग्रामीण से अभद्रता

MPCG NEWS

घोड़ाडोंगरी: निर्वाचन कार्य में लापरवाही, दैनिक वेतन भोगी को कार्य से किया पृथक

MPCG NEWS

Leave a Comment