window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Betul Crime: भैंस चोरी कर भोपाल लेकर जा रहे आरोपियों को सारनी पुलिस ने किया गिरफ्तार - MPCG News

Betul Crime: भैंस चोरी कर भोपाल लेकर जा रहे आरोपियों को सारनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन भैंस समेत पिकअप वाहन जप्त कर 9,20000 का मसरूका बरामद

सारनी। पुलिस ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया की दिनांक 19/08/24 को फरियादी ब्रज सिरसाम निवासी कोलगांव ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 18/08/24 को रात्रि में अपनी भैंस घर के सामने बांधकर रखा था, जिसे कोई अज्ञात चोर दो भैंस चोरी कर ले गए एवं उक्त दिनांक को ही फरियादी कुणाल मानकर निवासी शोभापुर कॉलोनी पाथाखेड़ा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 17/08/24 को उसने अपनी भैंस अपने घर के सामने बांधकर रखा था जिसे रात्रि में कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद किया जाकर विवेचना की गई।
विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई की घोड़ाडोंगरी में एक पिकअप में 03 भैंस ले जाते हुए पकड़ा है चोरी की गई भैंस के फरियादीयो को ले जाकर भैस की पहचान कराई गई दोनों फरियादी ने अपनी भैंस होना बताया।
प्रकरण में आरोपी राजू पिता मुंशी बारसे निवासी ग्राम जाजलपुर थाना सारणी, विशाल पिता फतेह सिंह मर्शकोले निवासी ग्राम माथनी थाना सारणी, श्याम पिता गिरधारी लाल धुर्वे निवासी ग्राम खकरा ढाना थाना सारणी को गिरफ्तार किया, एवं चोरी गई 03 भैंस कीमती 1,20,000 रुपए एवं पिकअप कीमती 8 लाख रुपए कुल मशरूका 9,20,000 का बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ भैंसों को चोरी किया गया था, और बेचने के लिए भोपाल लेकर जा रहे थे। आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका उप निरीक्षक सुनील गौर, एएसआई हरिनारायण यादव, प्रधान आर किशन शैलू, आरक्षक जितेंद्र जाट, आरक्षक मोनू, आरक्षक महेश भलावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

MP ब्रेकिंग: थाने में घुसकर अपराधियों को लॉकअप से छुड़ा ले गए बदमाश, देखे वीडियो

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा: नवेगांव थाना क्षेत्र के युवक की बैतुल में नृशंस हत्या

MPCG NEWS

MP ब्रेकिंग: 7 साल की बच्ची का अपहरण और फिर हत्या, खेत में नग्न अवस्था में मिला मासूम का शव

MPCG NEWS

Leave a Comment