window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Betul Crime: घर के अंदर पलंग पेटी के अंदर मिला नर कंकाल - MPCG News

Betul Crime: घर के अंदर पलंग पेटी के अंदर मिला नर कंकाल

मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम हिवरखेड़ में ग्रामीण युवक का शव पलंग पेटी में मिला है। मृतक आग से जलकर कंकाल में तब्दील हो गया था। मासोद पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बसंत अहाके ने बताया सोमवार सुबह करीब 9:30 ग्राम हिवरखेड में ग्रामीणों ने रामराव महाजन की कॉलोनी में स्थित बलराम गायकी के मकान में आग का धुआं उठते देखा तो पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया और ग्राम के पहुंच मार्ग पर स्थित सावंगी जोड़ पर रहने वाले रमेश गायकी को इस बात की जानकारी दी। रमेश गायकी पुत्र के मकान पर पहुंचा जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था आग पर काबू पाने के बाद ग्रामीणों ने घर के अंदर जाकर देखा तो घर के कमरे में रखी पलंग पेटी में बलराम का जला हुआ शव नजर आया। रमेश ने घटना की जानकारी मासोद पुलिस चौकी में दी । उप निरीक्षक श्री अहाके ने बताया मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है उप निरीक्षक श्री अहाके ने बताया ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि जब घर में आग लगी देखी तब घर का दरवाजा हल्का खुला हुआ नजर आ रहा था। इन परिस्थितियों में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है ।मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। गौरतलब है कि रमेश गायकी के पुत्र है ।एक पुत्र गुजरात में काम करता है जिसके पास उसकी मां देवकू बाई भी रहती है ।जबकि बलराम कॉलोनी में बने मकान में अकेला रहता था। बलराम भी गुजरात में काम करता था और 3 माह पूर्व ही ग्राम हिवरखेड वापस आया था।

Related posts

बड़ी खबर: MP में घूसखोर BMO रिश्वत लेते गिरफ्तार: लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

MPCG NEWS

VIDEO: MP में सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत: स्कूल बस से टकराई बाइक

MPCG NEWS

BJP समर्थित सरपंच समेत 11 लोग गिरफ्तार, एमपी में गांजा तस्करी करते पकड़ाए नेताजी

MPCG NEWS

Leave a Comment