window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Betul Accident: बैलगाड़ी से टकराई बाइक, बैल का सिंग गले में घुसने से MBBS छात्र की हुई मौत - MPCG News

Betul Accident: बैलगाड़ी से टकराई बाइक, बैल का सिंग गले में घुसने से MBBS छात्र की हुई मौत

भोपाल में चल रही थी पढ़ाई, होली मनाने आया था घर

मुलताई। नेशनल हाइवे छिंदवाड़ा रोड पर ग्राम पारड़सिंगा में दूध डेयरी के पास मार्ग से जा रही बाइक सामने से आ रही बैलगाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चालक एमबीबीएस छात्र के गले में बैल का सिंग घुस जाने से छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मणवाड़ा का निवासी लोकेश पिता श्रावण चढ़ोकार 22 साल भोपाल के निजी मेडिकल कॉलेज में अध्यनरत था। लोकेश 2 दिन पूर्व होली मनाने के लिए अपने निवास ग्राम ब्राह्मणवाड़ा आया था। बुधवार को लोकेश होली खेलने के लिए मुलताई निवासी दोस्त के पास आया था बुधवार शाम में लोकेश होली खेलकर बाइक से छिंदवाड़ा मार्ग से जा रहा था,शाम करीब 7 बजे के ग्राम पारडसिंगा के सीमा क्षेत्र में दूध डेयरी के पास मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही बैलगाड़ी से लोकेश की बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बैलगाड़ी में जुटे एक बैल का सिंग लोकेश के गले में घुस गया।गंभीर चोट आने से लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई। उमेश गोहे निवासी ब्रह्मणवाड़ा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Related posts

अस्थाई रोजगार सहायक और नल खोलने वाले मजदूर मलाईदार विभाग ही क्यों ?

MPCG NEWS

बड़ी खबर: MP में सामूहिक आत्महत्या, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

MPCG NEWS

होली बाजार में मिलावट का खतरा: विभाग कब दिखाएगा सख्ती ?

MPCG NEWS

Leave a Comment